फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rajan Sushant Comeback in BJP Himachal.

चुनाव से पहले भाजपा में होने वाली है एक और बड़े नेता की घर वापसी

Tue, 25 Apr 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 25 Apr 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
Rajan Sushant Comeback in BJP Himachal.

हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले महेश्वर सिंह के बाद अब एक और नेता की भाजपा में वापसी हो सकती है। पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत की भाजपा में वापसी की तैयारियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


सोमवार को भाजपा मुख्यालय दीपकमल में सुशांत ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और बीते रविवार शाम को प्रदेश महामंत्री पवन राणा से मुलाकात की। भाजपा के सूत्र बताते हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कांगड़ा दौरे के दौरान सुशांत की घर वापसी संभावित है।
विज्ञापन


तीन या चार मई को सुशांत को पार्टी में शामिल किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि सोमवार को दीपकमल में डॉ. राजन सुशांत मुलाकात करने आए थे। सुशांत की भाजपा में वापसी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी से बाहर चल रहे डॉ. राजन सुशांत ने बीते दिनों अपनी घर वापसी की राह आसान करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार सहित नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की थी।

इस दिन पार्टी में शामिल हो सकते हैं सुशांत

Rajan Sushant Comeback in BJP Himachal.

इन बैठकों के दौरान पार्टी नेताओं के साथ पूर्व में चल रहे मनमुटाव को दूर किया था। इसके परिणामस्वरूप अब पार्टी ने सुशांत को वापस पार्टी में शामिल करने के संकेत दे दी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सुशांत को दीपकमल जाकर पार्टी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती से मुलाकात की।

सूत्र बताते हैं कि करीब डेढ़ घंटे तक दोनों के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। सुशांत को पार्टी में कब और किस तरह से लिया जाना है इसको लेकर आने वाले दिनों में पार्टी के प्रदेश नेता फैसला लेंगे। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के तीन और चार मई को जिला कांगड़ा के पालमपुर में प्रस्तावित कार्यक्रमों के दौरान सुशांत को पार्टी में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed