हिमाचल में तीन दिन बारिश की संभावना, अंधड़ चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में रविवार से एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने 16 से 18 जून तक प्रदेश में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 19 तक सूबे में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है।
इससे मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिलेगी। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। तेज धूप होने के कारण ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो गया।
शिमला की रातें सोलन और मंडी से भी गर्म
चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। ऊना में अधिकतम तापमान 43.4, बिलासपुर में 40.4, कांगड़ा में 40.0, हमीरपुर में 39.9, सुंदरनगर में 39.6, नाहन में 38.0, चंबा में 36.8, सोलन में 36.0, भुंतर में 33.5, धर्मशाला में 32.4, शिमला में 29.0, डलहौजी में 23.9, कल्पा में 23.4 और केलांग में 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
शिमला में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान सोलन और मंडी से भी ज्यादा रहा। सूबे में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान नाहन में 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। ऊना में 21.0, कांगड़ा में 21.4, हमीरपुर में 21.6, शिमला में 19.5, सुंदरनगर में 19.1, धर्मशाला में 18.8, सोलन में 18.4, मंडी में 19.4, चंबा में 16.8 और केलांग में 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
रोहतांग में फाहे, लाहौल में बारिश और कुल्लू में अंधड़
रोहतांग दर्रे पर शनिवार को भी बर्फ के फाहे गिरे, लाहौल में बारिश हुई, जबकि कुल्लू में अंधड़ चला। रोहतांग पहुंचे पर्यटकों ने बर्फ के फाहोें के बीच खूब मस्ती की है।
लाहौल में बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया। कुल्लू में दोपहर बाद अंधड़ से रेहड़ी-फड़ी की तिरपालें उखड़ गईं और लोगों को भी धूल-मिट्टी से परेशान होना पड़ा। इससे सेब, नाशपाती और प्लम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।