फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rainfall in himachal, forecast of storm in next 24 hours.

हिमाचल में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, तूफान की चेतावनी

Sun, 29 May 2016 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 29 May 2016 08:34 AM IST
विज्ञापन
rainfall in himachal, forecast of storm in next 24 hours.
हिमाचल में शनिवार दोपहर को झमाझम बादल बरसने और तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में शनिवार दोपहर को झमाझम बादल बरसने और तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। अपर शिमला में ओलावृष्टि से सेब की फसल को नुकसान हुआ है। पांवटा साहिब के कई क्षेत्रों में जल भराव हुआ है।

विज्ञापन


कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई भी ठप हो गई। मंडी जिला के बरोट की लपास पंचायत में अंधड़ से पेड़ गिरा है। इस कारण तीन मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। जोगेंद्रनगर में चक्की की छत उड़ी है। फलदार फसलों को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


राजधानी शिमला में शनिवार सुबह धूप खिली थी। दोपहर बाद एकाएक बादल उमड़ने से मौसम बिगड़ गया। करीब आधा घंटा शहर में जमकर बारिश हुई। उधर, रविवार को भारी बारिश और आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

rainfall in himachal, forecast of storm in next 24 hours.
30 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। - फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है। 30 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। ऊना में शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

शिमला में 27.6, सुंदरनगर में 36.3, भुंतर में 34.6, धर्मशाला में 32.8, नाहन में 34.2, सोलन में 31.2, मंडी में 34.7, हमीरपुर में 38, बिलासपुर में 38.3, कांगड़ा में 37.3, चंबा में 36.3, मनाली में 25, डलहौजी में 23, कल्पा में 22.6 और केलांग में 27.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed