फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rainfall and snowfall in himachal, temprature down.

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी, अगले 24 घंटे ओलावृष्टि की चेतावनी

Fri, 18 Mar 2016 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 18 Mar 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन
 rainfall and snowfall in himachal, temprature down.
रोहतांग के अलावा शिमला, चंबा और किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में वीरवार को बारिश और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को भी सूबे में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के लिए चेतावनी भी जारी की गई है। वीरवार को रोहतांग के अलावा शिमला, चंबा और किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार चंबा में वीरवार को पूरा दिन बारिश हुई। भरमौर, तीसा, सलूणी और पांगी के ऊपरी क्षेत्र जैसे चौबिया पास, मणिमहेश पर्वत, काली छो, दराटी, जोत, सिया जोत, चैहणी पास, साच पास, नोडल धार में फिर से एक से डेढ़ फीट तक ताजा हिमपात हुआ है। बारिश के चलते सड़कों पर ल्हासे गिरने से चंबा-तीसा और चंबा-भरमौर मार्ग पर आवाजाही आंशिक रूप से प्रभावित रही।
विज्ञापन


शिमला में वीरवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद बारिश हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात होने की सूचना है। ऊना में दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। कई इलाकों में तेज बारिश हुई। चिंतपूर्णी में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोषगढ़, बंगाणा में भी बारिश हुई। सिरमौर के चूड़धार की चोटियों, हरिपुरधार एवं नौहराधार, गिरिपार, नाहन, पांवटा साहिब, शिलाई, रोनहाट गत्ताधार सहित कई अन्य क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी वीरवार को बारिश होने से मौसम ठंडा हुआ है।

20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम

 rainfall and snowfall in himachal, temprature down.
प्रदेश में 20 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में 20 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। 18 मार्च को ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, चंबा, कुल्लू, मंडी के कुछ स्थानों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।

वीरवार को शिमला में अधिकतम तापमान 17.6, धर्मशाला में 19.6, ऊना में 21, चंबा में 24, हमीरपुर में 27.5, बिलासपुर में 26.7, मंडी में 26.2, मनाली में 16, सोलन में 21, नाहन में 25.6, केलांग में 4.8 और कल्पा में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान शिमला में 8.9, सुंदरनगर में 8.4, भुंतर में 6.2, धर्मशाला में 9.8, मनाली में 3, कल्पा में 1.2 और केलांग में -2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed