फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Railway Minister Piyush Goyal inviting tourists to Shimla by holiday special train

सैलानियों को हॉलीडे स्पेशल ट्रेन से शिमला आने का न्योता दे रहे रेल मंत्री पीयूष गोयल

Fri, 30 Oct 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Oct 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Railway Minister Piyush Goyal inviting tourists to Shimla by holiday special train
रेल मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला
हिमालय की वादियों में घूमकर आप प्रकृति के करीब पहुंचने का आनंद उठा सकें इसके लिए भारतीय रेलवे ने कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर हॉलीडे स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया है। इन दिनों कुछ इस तरह केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल सैलानियों को हॉलीडे स्पेशल ट्रेन से शिमला आने का न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन


पीयूष गोयल ने अपने फेसबुक अकाउंट, यूट्यूब चैनल, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड कर सैलानियों से रेलवे की ओर से चलाई गई स्पेशल ट्रेन के जरिये कालका से शिमला जाने का आग्रह किया है। एक दिन के भीतर फेसबुक पर इस वीडियो को एक लाख 8000 व्यूज, 4500 लाइक और 425 शेयर मिल चुके हैं। वीडियो में चील के जंगलों के बीच सर्पीले ट्रैक पर सुरंगों के भीतर से गुजरती टॉय ट्रेन के आकर्षक नजारे दिखाए गए हैं, जो सैलानियों को अनायास ही अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से कालका शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर शुरू किए गए विस्ताडोम कोच की भी झलक इस वीडियो में देखने को मिल रही है। कालका और शिमला के बीच 12 खूबसूरत रेलवे स्टेशनों का भी वीडियो में उल्लेख किया गया है। रेलवे ने इस महीने 21 अक्तूबर से कालका शिमला हॉलीडे स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया है। पीयूष गोयल 21 अक्तूबर को भी अपने निजी ट्विटर हैंडल से ट्रेन के शुरू होने की जानकारी साझा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्ताडोम कोच और स्टीम इंजन में कर चुके हैं सफर
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल 2018 में रेलवे के विस्ताडोम कोच में बैठकर शिमला पहुंचे थे। शिमला रेलवे स्टेशन से समरहिल तक पीयूष गोयल ने 115 साल पुराने स्टीम इंजन के साथ लगे कोच में बैठकर सफर का आनंद उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed