फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Raids in hotels, inns and homestays in Kinnaur in search of pro Khalistan leader Amritpal

Himachal News: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की तलाश में किन्नौर के होटलों, सरायों और होमस्टे में दबिश

Fri, 24 Mar 2023 10:34 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ(किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ(किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Mar 2023 10:34 AM IST
सार

शांत जनजातीय जिला किन्नौर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने पर अलर्ट पर है। उसकी तलाश के लिए जिले के होटलों, सरायों और होमस्टे में छापे मारे जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Raids in hotels, inns and homestays in Kinnaur in search of pro Khalistan leader Amritpal
वाहनों की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश का शांत जनजातीय जिला किन्नौर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने पर अलर्ट पर है। उसकी तलाश के लिए जिले के होटलों, सरायों और होमस्टे में छापे मारे जा रहे हैं। प्रदेश के गुप्तचर विभाग और पुलिस सुरक्षा शाखा के अधिकारियों ने इसके लिए संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया है। होटलों में ठहरे पर्यटकों से पूछताछ की जा रही है। विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। गौर हो कि सरकार ने अमृतपाल सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून, लुकआउट सर्कुलर और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। इसी को लेकर जिला किन्नौर में प्रशासन, पुलिस और गुप्त एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। बीते तीन दिनों से जिले के तीनों ब्लॉकों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से किन्नौर जिला सीमांत क्षेत्र में आता है, जो तिब्बत बॉर्डर को जोड़ता है। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्र संवेदनशील माना जा रहा है। बस अड्डे पर आने जाने वाले यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है। विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल में हाई अलर्ट की घोषणा की है। उन्होंने पंजाब से सटी हिमाचल की सीमाओं के पहरे को और कड़ा करने, संदिग्धों पर नजर रखने और सिक्योरिटी को हाई अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि जिले में एहतियात के तौर गुप्तचर विभाग और पुलिस सुरक्षा शाखा के अधिकारी होटल, सराय, होमस्टे और बाहरी राज्यों से किन्नौर पहुंच रहे पर्यटकों की पड़ताल कर रहे हैं। बहरहाल जिले में अभी स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed