{"_id":"65706501f33bf4c96202b134","slug":"rahul-gandhi-will-not-come-state-level-function-of-sukhu-government-will-be-held-in-the-presence-of-priyanka-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: नहीं आएंगे राहुल गांधी, प्रियंका की मौजूदगी में होगा सुक्खू सरकार का राज्य स्तरीय समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: नहीं आएंगे राहुल गांधी, प्रियंका की मौजूदगी में होगा सुक्खू सरकार का राज्य स्तरीय समारोह
Thu, 07 Dec 2023 10:56 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:56 AM IST
सार
एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में होने वाले समारोह में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी नहीं आएंगे। राहुल गांधी 9 से 14 दिसंबर तक इंडोनेशिया सहित चार देशों के दौरे पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में होने वाले समारोह में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी नहीं आएंगे। राहुल गांधी 9 से 14 दिसंबर तक इंडोनेशिया सहित चार देशों के दौरे पर जा रहे हैं। ऐसे में 11 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाले समारोह में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ही मौजूद रहेंगी। इनके अलावा दिल्ली से समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल और सह प्रभारी तेजिंद्र बिट्टू भी आएंगे।
विज्ञापन
उधर, प्रदेश सरकार ने समारोह के लिए सभी कैबिनेट मंत्रियों की जिम्मेवारियां भी सुनिश्चित कर दी हैं। मंत्रियों को अपने-अपने जिलों से लोगों को समारोह स्थल तक पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया है। इसी कड़ी में इन दिनों सभी मंत्री अपने-अपने जिलों में बैठकें करने में जुट गए हैं। कांग्रेस के सभी विधायकों और विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के साथ भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस बाबत बैठक ले चुके हैं। इन सभी नेताओं को भी लोगों को समारोह स्थल तक पहुंचाने और वापस ले जाने का जिम्मा सौंपा गया है। कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, चंबा से अधिक लोगों को धर्मशाला पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन