फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rahul gandhi rally in himachal pradesh and loksabha eletion 2019

हिमाचल में होगी राहुल गांधी की रैली, केंद्रीय और राज्य के वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद

Thu, 14 Feb 2019 12:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 Feb 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi rally in himachal pradesh and loksabha eletion 2019

लोकसभा चुनाव की तारीख भले ही अभी घोषित नहीं हुई है लेकिन कांग्रेस ने प्रचार के लिए कमर कसना शुरू कर दी है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की हिमाचल में 5 मार्च से पहले रैली कराई जा सकती है। लोकसभा चुनाव से पहले शिमला या कांगड़ा में राहुल की पहली रैली कराई जानी तय है। इस रैली में कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं सहित प्रदेश कांग्रेेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन



इन दिनों प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित कई अन्य नेता दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। इन नेताओं की केंद्रीय नेताओं के साथ बैठकों का दौर चला हुआ है। इस दौरान ही राहुल गांधी की पहली रैली के बारे में विस्तार से चर्चा की गई है।

विज्ञापन

Rahul gandhi rally in himachal pradesh and loksabha eletion 2019

रैली में केंद्रीय नेताओं खासकर पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित संबंधित संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठता और विधायक भी मौजूद रहेंगे। 

सूत्रों के मुताबिक हाईकमान ने लोकसभा चुनाव से पहले प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्रवार सम्मेलन और रैलियां कराने के निर्देश भी दिए हैं। इन रैलियों और सम्मेलनों के माध्यम से आम जनता का अधिक से अधिक विश्वास जीतने के निर्देश दिए हैं ताकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed