फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Raging with junior students in Medical College Nahan, 9 suspended

Himachal News: मेडिकल काॅलेज नाहन में जूनियर छात्रों से रैगिंग, 9 निलंबित

Thu, 07 Mar 2024 10:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Mar 2024 10:19 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज नाहन में कुछ जूनियर छात्रों से रैगिंग करने के मामले में 9 छात्रों को कक्षाओं से 45 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। ये छात्र निलंबित अवधि के दौरान कक्षाएं नहीं लगा सकेंगे।

विज्ञापन
Raging with junior students in Medical College Nahan, 9 suspended
डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में कुछ जूनियर छात्रों से रैगिंग करने के मामले में 9 छात्रों को कक्षाओं से 45 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। ये छात्र निलंबित अवधि के दौरान कक्षाएं नहीं लगा सकेंगे। वहीं, प्रबंधन ने इन पर 50-50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट के बाद प्रबंधन ने छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक जूनियर छात्रों से रैगिंग 4 मार्च को की गई। पीड़ित छात्रों ने इसको लेकर शिकायत प्रबंधन और पुलिस से की। मामला संझान में आने के बाद प्रबंधन ने अपने स्तर पर जांच बिठाई। जांच में दोषी पाए जाने पर 9 छात्रों को प्रबंधन ने कक्षाओं से 45 दिन के लिए निलंबित कर दिया।  प्रबंधन की ओर से इस कार्रवाई को लेकर प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई।

विज्ञापन


प्रेस विज्ञप्ति में डॉ. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज नाहन के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव तुली ने बताया कि 4 मार्च को वर्ष 2022 बैच के 9 छात्र एनाटॉमी विभाग के हाल में वर्ष 2023 बैच के छात्रों की रैगिंग में शामिल पाए गए। उन्होंने जूनियर छात्रों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मामला संज्ञान आने के बाद जांच सलाहकार छात्र कल्याण की अध्यक्षता वाली कमेटी ने की थी। बाद में एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 45 दिन तक ये छात्र कक्षाओं में नहीं आ सकेंगे। प्रत्येक छात्र को 50 हजार रुपये जुर्माना भी भरना पड़ेगा। इसके साथ ही एक साल तक उन्हें किसी भी खेल या साहित्यिक समारोह में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed