फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Quinton de Kock's bat has spoken strongly against India

टी-20 सीरीज: भारत के खिलाफ खूब बोला है क्विंटन डीकॉक का बल्ला

Thu, 12 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Quinton de Kock's bat has spoken strongly against India
क्विंटन डीकॉक - फोटो : अमर उजाला

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के लिए धर्मशाला पहुंची मेहमान टीम में भले ही एक दर्जन के करीब नए चेहरे हैं, लेकिन युवा टीम में अनुभव की कोई कमी नहीं है। कप्तान क्विंटन डीकॉक का अब तक भारत के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन रहा है।

विज्ञापन


टीम इंडिया के खिलाफ उनका बल्ला काफी चला है। कगिसो रवाडा विश्व के नंबर वन गेंदबाज रह चुके हैं। डेविड मिलर टीम में अनुभवी खिलाड़ी होंगे। मिलर आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब से धर्मशाला आ चुके हैं।
विज्ञापन


ऐसे में उनके लिए धर्मशाला की पिच नई नहीं होगी। दक्षिण अफ्रीका टीम में कप्तान डीकॉक के अलावा युवा खिलाड़ी वेंडर डूसन, रिजा हैंड्रिक्स और बवुमा बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल हैं तो जियोरज लिंडे आलराउंडर की भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

डेविड मिलर का हो सकता है अंतिम दौरा

Quinton de Kock's bat has spoken strongly against India
डेविड मिलर - फोटो : ESPN

गेंदबाजी में नोटजे और फॉरट्यून भी टीम में युवा खिलाड़ी हैं। भारतीय मूल के चाइनामैन गेंदबाज तबरीज शमशी भी दक्षिण अफ्रीकी टीम में नए चेहरे के तौर पर देखे जा रहे हैं। जूनियर डाला पर भी सबकी निगाहें हैं। टीम में जूनियर डाला का भी अच्छा प्रदर्शन रहा है। 

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर का भारत का यह आखिरी दौरा हो सकता है। डेविड मिलर टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed