शिमला: क्रिसमस और नववर्ष का जश्न मनाने के लिए पहाड़ों की रानी तैयार, पांच सेक्टरों में बांटा शहर
क्रिसमस और नववर्ष पर भारी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने की संभावना के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल रखने के लिए प्रशासन की ओर से शहर को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर में गाड़ी के साथ पुलिस के आईओ (इनवेस्टिगेशन ऑफिसर) और जवान तैनात रहेंगे। जाम से निपटने के लिए टूरिस्ट प्वाइंटों पर बाइक राइडरों को भी तैनात किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिसमस और नववर्ष का जश्न मनाने के लिए पहाड़ों की रानी शिमला तैयार है। इस मौके पर भारी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने की संभावना के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल रखने के लिए प्रशासन की ओर से शहर को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर में गाड़ी के साथ पुलिस के आईओ (इनवेस्टिगेशन ऑफिसर) और जवान तैनात रहेंगे। जाम से निपटने के लिए टूरिस्ट प्वाइंटों पर बाइक राइडरों को भी तैनात किया जाएगा। क्रिसमस और नववर्ष के लिए शहर के अधिकतर होटल एडवांस बुक हो चुके हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक जश्न के लिए शिमला पहुंचने वाले हैं।
हजारों की संख्या में पर्यटक वाहनों के शहर में पहुंचने पर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल रखना ट्रैफिक पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं होगी। अग्रिम तैयारी करते हुए पुलिस ने शहर को पांच सेक्टरों में बांट दिया है। हर सेक्टर पर एक अधिकारी को इंचार्ज बनाया गया है। सेक्टर में ट्रैफिक व्यवस्था बहाल रखने के अतिरिक्त कानून व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा भी सेक्टर इंचार्ज का होगा। मौसम विभाग ने क्रिसमस पर बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में बर्फ में फंसने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित गंतव्यों तक पहुंचाने का दायित्व भी सेक्टर इंचार्ज पर रहेगा। ट्रैफिक पुलिस के बाइक राइडर जाम लगने पर तुरंत मौके पर पहुंच कर यातायात बहाल करवाएंगे।
ऐसे ट्रैफिक प्वाइंट जहां जाम की समस्या अधिक रहती है। बाइक राइडर की तैनाती रहेगी। शहर के सर्कुलर रोड पर टूटीकंडी क्रासिंग से विक्ट्री टनल, ओल्ड बस स्टैंड, लिफ्ट, बैम्लोई, टालैंड, छोटा शिमला और खलीनी रूट पर लगातार राइडर गश्त करेंगे। सड़क किनारे अवैध पार्किंग न हो इसके लिए लगातार निगरानी की जाएगी। डीएसपी ट्रैफिक अजय भारद्वाज ने बताया कि क्रिसमस और नववर्ष पर अधिक संख्या में सैलानियों को शहर में पहुंचने की अनुमान है ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था बहाल रखने के लिए खास तैयारियां की गई है।
क्रिसमस और नववर्ष पर चुने जाएंगे मिस्टर, मिस कसौली
क्रिसमस और नववर्ष को लेकर पर्यटन नगरी कसौली के होटलों में तैयारियां जोरों पर हैं। होटल न्यू रोज कॉमन में मिस्टर और मिस कसौली चुने जाएंगे। इसके लिए पर्यटन निगम की ओर से बाकायदा 9 बेहतरीन होटलों को शामिल किया गया है।
इनमें क्रिसमस व नए साल पर पर्यटकों के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे। सोलन शहर के होटल पाइनवुड बड़ोग और कसौली का होटल न्यू रोज कॉमन को चुना गया है। होटल के मैनेजर अतुल सूद ने बताया कि प्रदेश में बाहरी राज्य से आने वाले पर्यटकों को लुभाने के लिए अनेक तरह के व्यंजन बनाकर दिए जा रहे हैं।