{"_id":"65055fad94b0d85ff60e4513","slug":"pwd-minister-vikramaditya-singh-met-union-minister-dharmendra-pradhan-at-new-delhi-today-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikramaditya Singh: धर्मेंद्र प्रधान से मिले विक्रमादित्य, सुन्नी में केंद्रीय विद्यालय खोलने की रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikramaditya Singh: धर्मेंद्र प्रधान से मिले विक्रमादित्य, सुन्नी में केंद्रीय विद्यालय खोलने की रखी मांग
Sat, 16 Sep 2023 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 16 Sep 2023 05:46 PM IST
सार
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात करते विक्रमादित्य सिंह।
- फोटो : जनसंपर्क विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक निर्माण, युवा सेवाएं और खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास, उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट कर शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सुन्नी में केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत करने का आग्रह किया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि शिमला के घणाहट्टी स्थित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई) का एक भवन निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
उन्होंने महिलाओं के लिए ड्राफ्ट्समैन सिविल और फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी जैसे ट्रेड शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिल्पकार प्रशिक्षण योजना के तहत महिला प्रशिक्षुओं को डेस्कटॉप पब्लिशिंग, स्टेनोग्राफर और सेक्रेटेरिएल असिस्टेंट (अंग्रेजी) में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
खाद्य उत्पादन एवं खाद्य पेय सेवा इत्यादि की उपयुक्त सुविधा और आधारभूत ढांचा उपलब्ध है परंतु इस ट्रेड का प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने एनएसटीआई परियोजना में सुधार के लिए अधिकारियों द्वारा प्रस्ताव तैयार करने का आग्रह किया। प्रधान ने हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन