फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Punjab driver died in a fight over parking of vehicle, accused absconding

Kullu: गाड़ी पार्क करने को लेकर हुई मारपीट में पंजाब के चालक की माैत, आरोपी फरार

Sun, 03 Nov 2024 05:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 03 Nov 2024 05:16 PM IST
सार

शामीनाला में गाड़ी पार्क करने को लेकर दो व्यक्तियों में हुई लड़ाई में एक की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
Punjab driver died in a fight over parking of vehicle, accused absconding
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर शामीनाला में गाड़ी पार्क करने को लेकर दो व्यक्तियों में हुई लड़ाई में एक की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक चालक पंजाब का बताया जा रहा है। उधर, पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मनाली की जगतसुख पंचायत के शामीनाला में सवारियां उतारकर सड़क किनारे गाड़ी पार्क करने को लेकर दो व्यक्तियों में कहासुनी हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार रात 9:00 बजे के बाद पंजाब से पर्यटकों को लेकर आई दो गाड़ियों के चालकों ने सवारियां उतारकर अपने वाहन सड़क किनारे पार्क किए थे। दोनों अपनी गाड़ियों  में बैठकर शराब पी रहे थे। इतने में एक स्थानीय निवासी गुलशन वहां आया और उनसे बहस करने लगा। मामूली कहासुनी के बाद पंजाब के चालक ने उसे थप्पड़ मारा। गुलशन ने भी उसे लात मारी, जिससे वह  लुढ़ककर नीचे मकान के लेंटर पर जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि चालक बलजीत सिंह मान (47 वर्ष) पुत्र सरदार जोगिंदर सिंह ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि शनिवार को एक झगड़े में उसके साथी चालक बलजिंद्र सिंह (41) पुत्र दर्शन सिंह चंडीगढ़ सेक्टर-14 को लात मारी जिससे वह करीब 20 फुट नीचे लेंटर पर गिर गया और उसकी माैत हो गई। डीएसपी ने बताया कि आरोपी फरार है। आरोपी को तलाशने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज कर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय कुल्लू भेज दिया गया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed