फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Punjab Assembly Election: Chief Minister Charanjit Singh Channi took Baba Bal Ji Maharaj blessing in Una

विधानसभा चुनाव: हिमाचल के ऊना में मुख्यमंत्री चन्नी बोले- पंजाब के सरकारी क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी निशुल्क

Mon, 07 Feb 2022 05:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/संतोषगढ़/श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/संतोषगढ़/श्री नयना देवी जी (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Feb 2022 05:20 PM IST
सार

 चरणजीत सिंह चन्नी ऊना जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज व गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सर्वजोत सिंह बेदी का आशीर्वाद लिया। यहां से वह हेलीकॉप्टर के माध्यम से वापस पंजाब लौटे। जबकि वह ऊना सड़क मार्ग से पहुंचे थे।

विज्ञापन
Punjab Assembly Election: Chief Minister Charanjit Singh Channi took Baba Bal Ji Maharaj blessing in Una
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने लिया बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कांग्रेस के पंजाब में दोबारा सत्ता में आने पर सरकारी क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं निशुल्क दी जाएंगी। उनकी प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य हैं। ऊना में पत्रकारों से बातचीत में चन्नी ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों का इलाज निशुल्क होगा। नवजोत सिद्धू के विस क्षेत्र में चुनाव प्रचार के प्रश्न पर चन्नी ने कहा कि सब जगह प्रचार किया जाएगा। कहा कि सिद्धू उनके विस क्षेत्र में भी प्रचार करने आएंगे और मिलकर प्रचार किया जाएगा। एससी की तरह बीसी (बैकवर्ड क्लास) स्कॉलरशिप भी मिलेगी। फीस भरने में असमर्थ सामान्य, मिडल क्लास के बच्चों के लिए भी एक नई स्कॉलरशिप शुरू की जाएगी।  सीएम उम्मीदवार घोषित किए जाने पर उन्होंने जनता और पार्टी हाईकमान का आभार जताया। चुनौतियों के प्रश्न पर चन्नी ने कहा कि उनके समक्ष कोई चुनौती नहीं है, कोई मुकाबले में नहीं है। ऊना से वह हेलिकॉप्टर के माध्यम से पंजाब लौटे, जबकि वह ऊना सड़क मार्ग से पहुंचे थे।

विज्ञापन


बाबा बाल और बाबा बेदी के दर पहुंचे पंजाब के सीएम चन्नी
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज और गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सर्वजोत सिंह बेदी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कोटला कलां स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भी शीश नवाया। मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित होने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब विस अध्यक्ष राणा केपी सिंह सोमवार को लगभग एक बजे कोटलकलां स्तिथ बाबा बाल महाराज के आश्रम में पहुंचे। उन्होंने सालाना धार्मिक कार्यक्रम में भागवत कथा में आए संतों से आशीर्वाद भी लिया। बाबा बाल महाराज से बंद कमरे में लगभग 10 मिनट तक गुप्त मंत्रणा की। आश्रम में लगभग आधा घंटा रुकने के बाद चन्नी और राणा केपी किला बाबा बेदी के लिए रवाना हो गए। यहां बाबा सर्वजोत सिंह बेदी से आशीर्वाद लिया। चुनाव के व्यस्ततम समय में चन्नी की ऊना में बाबा बाल महाराज और बाबा सर्वजोत सिंह बेदी से हुई मुलाकात काफी अहम बताई जा रही है। राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज के हिमाचल के साथ पंजाब के रूपनगर, होशियारपुर और नवांशहर जिलों के दर्जनों गांवों में हजारों अनुयायी हैं। बाबा बाल महाराज के सीमावर्ती जिलों में हर माह कई धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। सिख समाज के पहले गुरु नानक देव जी के वंशज होने के नाते और पंथक नेता बाबा बेदी का भी पंजाब के कई जिलों में अच्छा वर्चस्व है।

विज्ञापन

नयनादेवी में चन्नी ने चढ़ाया चांदी का छत्र

 मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार को शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी पहुंचे। चन्नी ने गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता के दरबार में चांदी का छत्तर, झंडा, चुनरी और चांदी के नेत्र अर्पित किए।  पंजाब के सीएम ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं। पुजारी हरीश शर्मा, अमित शर्मा, उमेश शर्मा और प्रवेश शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करवाई। मंदिर न्यास की तरफ  से चन्नी को माता की चुनरी और फोटो भेंट की गई। 

श्री नयनादेवी जी में पत्रकारों से बातचीत में चरणजीत चन्नी ने कहा कि पंजाब और हिमाचल के दोनों धार्मिक स्थल श्री आनंदपुर साहिब और श्री नयनादेवी जी को पंजाब में कांग्रेस सरकार बनने के बाद रोप-वे से जोड़ा जाएगा। माता नयना के आशीर्वाद से उन्हें मुख्यमंत्री का प्रत्याशी घोषित किया गया है। वह प्रत्याशी घोषित होने के तुरंत बाद माता श्री नयना देवी जी के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने मां नयना का आशीर्वाद लिया है और विस चुनावों में कांग्रेस की जीत के लिए प्रार्थना की है। पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू और उनके बीच में चल रही वर्चस्व की लड़ाई के बारे में जब पत्रकारों ने प्रश्न पूछा तो चन्नी ने कहा कि माता के दरबार में सिर्फ धार्मिक बातें ही होगी, वे यहां राजनीति की बात नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed