{"_id":"56e8f2a94f1c1b79538b457b","slug":"pulses-and-vegetables-prices-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी को राहत, सस्ती हुई सब्जी और दाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी को राहत, सस्ती हुई सब्जी और दाल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
तेल, काला चना, मूंग, दाल चना, अरहर, मलका, मसूर, की दाल 20 फीसदी जबकि उड़द, राजमाह की दाल के दाम दस फीसदी गिर गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई से जूझ रहे आम आदमी के लिए खुशखबरी है। सब्जी और दालों के दाम में गिरावट आ गई है। दालों के दाम 10 से 20 फीसदी तक गिर गए हैं। इधर, सब्जी के आसमान छू रहे दाम भी अब जमीन पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
तेल, काला चना, मूंग, दाल चना, अरहर, मलका, मसूर, की दाल 20 फीसदी जबकि उड़द, राजमाह की दाल के दाम दस फीसदी गिर गए हैं। चावल में परमल, पौना, बासमती के दाम स्थिर बने हुए हैं। माना जा रहा है कि यदि इस साल मौसम ने साथ दिया तो दालों की कीमत और भी कम हो सकती हैं। इधर, सब्जियों में मशरूम, टमाटर, बीन, करेला, कटहल 30 फीसदी सस्ती हुई है।
विज्ञापन
बैंगन, शिमला मिर्च, बंद गोभी, घीया, आलू, भिंडी, बेल पेपर, गाजर, मूली, प्याज, खीरा के दाम स्थिर बने हुए हैं। सब्जी मंडी शिमला के अध्यक्ष बिशेषवर ने कहा कि अभी बाजार में सब्जियां पंजाब से आ रही हैं। कुछ ही दिनों में लोकल सब्जियां बाजार में आ जाएंगी। घीया, मुली, कद्दू, प्याज, करेला और ज्यादा सस्ते होंगे। गाजर, गोभी, मटर, आलू मंहगा होने की संभावना है।
विज्ञापन
अच्छी है इस बार दालों की फसल
शिमला अनाज मंडी के सचिव कमलेश गुप्ता का कहना है कि दालों का पुराना स्टॉक अभी फंसा है। बाहरी राज्यों में दालों की अच्छी फसल हुई है। ऐसे में दालों के दाम गिरे हैं। सब्जियों की खपत भी बढ़ी है। ऐसे में दालों के दाम कम हुए हैं। दाल चना जैसी दाल की सप्लाई आस्ट्रेलिया से हो रही है।
दालों के रेट दिंसबर-2015 दालों के रेट मौजूदा समय में-2016
उड़द -150-160 140-150
राजमाह - 80 80
काला चना - 80 65-70
दाल चना - 80 65-70
मूंग - 120 100
अरहर - 180 140
मलका - 100 80
मसूर - 100 80