फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   public works department take action against three officers withdraws bridge construction authority

Hamirpur: पीडब्ल्यूडी ने तीन अधिकारी काम से हटाए, नहीं बना सकेंगे अब कोई पुल

Wed, 03 May 2023 01:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 03 May 2023 01:28 PM IST
सार

निर्माण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर लोनिवि ने सरकार के आदेश पर तीन अधिकारियों को पुल के निर्माण कार्य से हटा दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि बहुत जल्द ही तीनों अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की गाज भी गिर सकती है।

विज्ञापन
public works department take action against three officers withdraws bridge construction authority
लोक निर्माण विभाग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिले में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने के मामले में प्रारंभिक चरण में लोक निर्माण विभाग के तीन अधिकारियों पर गाज गिरी है।  जिसमें एक एसडीओ और दो कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं। लोनिवि के एसडीओ अनिल कुमार, जेई प्रदीप कुमार और जेई मनोज कुमार को आगामी आदेशों तक प्रदेशभर में पुल के निर्माण कार्यों से हटा दिया गया है। अब वह प्रदेश में किसी भी पुल का निर्माण कार्य नहीं करवा पाएंगे।

विज्ञापन


जबकि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ भी जल्द ही बड़ी कार्रवाई अमल में लाने की तैयारी हो चुकी है। हमीरपुर जिले के  भोरंज विधानसभा क्षेत्र में जाहू में पुल और दो किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य का टेंडर 2.42 करोड़ रुपये में लोनिवि ने वर्ष 2020-21 में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को आवंटित किया है। इस दौरान बीते 29 मार्च 2023 की रात को निर्माणाधीन पुल का स्लैब जमींदोज हो गया। प्रदेश सरकार ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस पर लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ शिमला ने लोनिवि के क्वालिटी कंट्रोल विंग की तीन सदस्यीय टीम गठित कर इस मामले की जांच के निर्देश दिए। तीन सदस्यीय टीम जब जाहू में पुल के निरीक्षण के लिए पहुंची तो टूटे हुए स्लैब की सामग्री मौके पर नहीं मिली। लोनिवि के अधिकारियों का मानना है कि संबंधित ठेकेदार ने रातोंरात स्लैब की सामग्री मौके से हटा दी थी। जिसके चलते सैंपल एकत्रित करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में लोनिवि के मुख्य अभियंता ने भोरंज स्थित लोनिवि के एसडीओ और दो कनिष्ठ अभियंताओं समेत ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। लेकिन चारों के जवाब संतोषजक नहीं पाए गए। निर्माण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर अब लोनिवि ने सरकार के आदेश पर तीन अधिकारियों को पुल के निर्माण कार्य से हटा दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि बहुत जल्द ही तीनों अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की गाज भी गिर सकती है।


वहीं ठेकेदार का कहना है कि पुल का स्लैब उसने लोनिवि के अधिकारियों के कहने पर गिराया। ठेकेदार की इस बात में कितनी सच्चाई है, यह जांच का विषय बना हुआ है। उधर, लोनिवि के इंजीनियर इन चीफ शिमला ई. अजय गुप्ता ने कहा कि भोरंज के जाहू पुल के निर्माण कार्य में कोताही पर तीन अधिकारियों को पुल के कार्य से हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed