फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Public Works Department made alternative route in 24 hours, relief to the people of 12 panchayats

Chamba News: सरोथा नाले में लोक निर्माण विभाग ने 24 घंटों में बनाया वैकल्पिक मार्ग, यातायात बहाल

Wed, 01 Mar 2023 08:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Mar 2023 08:40 PM IST
सार

लोक निर्माण विभाग ने 24 घंटों में वैकल्पिक मार्ग बना दिया। मंगलवार को सरोथा नाले के पास भूस्खलन से हरदासपुरा-टीवी वार्ड-ककियां सड़क का 100 मीटर हिस्सा बह गया था। 

विज्ञापन
Public Works Department made alternative route in 24 hours, relief to the people of 12 panchayats
24 घंटों में वैकल्पिक मार्ग बनाया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के हरदासपुरा-साहो मार्ग पर सरोथा नाले में 24 घंटों में वैकल्पिक सड़क तैयार कर दी गई है। इससे वहां फंसे वाहनों को निकाल दिया गया है। गौरतलब है कि गत दिवस भूस्खलन से करीब 100 मीटर सड़क धंस गई थी। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई थी। मार्ग पर भूस्खलन की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने अपनी मशीनरी से धंसी हुई सड़क के साथ वैकल्पिक मार्ग बनाने का कार्य आरंभ करवा दिया। 24 घंटों के भीतर डेढ़ सौ मीटर नई सड़क का निर्माण करके फंसे हुए वाहनों को वहां से निकाला गया। सरोथा नाले में वाहनों की आवाजाही बंद होने से बालू या हरदासपुरा से वाया सरोथा नाला होकर जाने वाले वाहन सड़क धंसने की वजह से वाया जुलाहकड़ी होकर जा रहे थे।

विज्ञापन


इससे वहां ट्रैफिक जाम की समस्या भी हो रही थी। भरमौर और होली की तरफ जाने वाले माल वाहक वाहनों को वाया सरोथा नाला होकर ही जाना पड़ता था। शहर के बीच से जाने के लिए इन वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। भरमौर में जहां लूणा पुल को बनाने में 20 से अधिक दिन लग गए। होली में चौली पुल अभी तक नहीं बन पाया है। ऐसे में चंबा मंडल में 100 मीटर धंसी सड़क की जगह विभाग ने 24 घंटों में ही वैकल्पिक मार्ग बनाकर अपनी सक्रियता का प्रमाण दिया है। इसको लेकर लोग विभाग की तारीफ भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सायं चार बजे वैकल्पिक मार्ग के निर्माण कार्य के दौरान अचानक फिर से पहाड़ का एक हिस्सा टनों के हिसाब से मलबे के साथ सड़क पर गिर गया अन्यथा लोक निर्माण विभाग सायं पांच बजे तक मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने के लक्ष्य को लेकर चला हुआ था। बहरहाल भूस्खलन के बाद एक बार फिर से मोर्चा संभालते हुए विभाग ने वैकल्पिक मार्ग पुन: तैयार कर देररात वाहनों की आवाजाही के लिए सुुचारु करवाकर लोगों को राहत प्रदान की। लोक निमार्ण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि सरोथा नाला में भूस्खलन से जो सड़क धंस गई थी, उसके साथ ही वैकल्पिक मार्ग बनाकर वाहनों की आवाजाही को सुचारु कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed