फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Public Works Department asked for 180.50 crores for repair, maximum damage in Shimla zone

Himachal Rains: लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत के लिए मांगे 180.50 करोड़, शिमला जोन में सबसे ज्यादा नुकसान

Thu, 10 Aug 2023 10:19 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Aug 2023 10:19 AM IST
सार

प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते लोक निर्माण विभाग को 2,000 से ज्यादा करोड़ का नुकसान हुआ है। सड़कों, नालियों, रेलिंग, पैरापिट निर्माण और अन्य छोटे कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग को 180.50 करोड़ रुपये की जरूरत है। 

विज्ञापन
Public Works Department asked for 180.50 crores for repair, maximum damage in Shimla zone
बारिश से क्षतिग्रस्त लाणी बमटा सड़क। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते लोक निर्माण विभाग को 2,000 से ज्यादा करोड़ का नुकसान हुआ है। सड़कों, नालियों, रेलिंग, पैरापिट निर्माण और अन्य छोटे कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग को 180.50 करोड़ रुपये की जरूरत है। विभाग ने प्रदेश सरकार से मरम्मत के लिए पैसा जारी करने का मामला उठाया है। शिमला जोन में लोक निर्माण को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। अब तक विभाग ने इस जोन में 751 करोड़ के नुकसान का आकलन किया है। इस जोन में 106 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बाधित हैं। इसी तरह मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा जोन में भी पांच करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग का दावा है कि सड़कों को बहाल करने का कार्य जोरों पर चल रहा है। जैसे-जैसे सड़कें यातायात के लिए बहाल की गई हैं। चट्टानें खिसकती जा रही हैं। मलबा सड़कों पर आ रहा है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अजय गुप्ता ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सड़कें बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी दिनरात एक कर रहे हैं। मशीनरियां लगाई गई हैं। फील्ड में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रतिदिन सड़क संबंधित रिपोर्ट ली जा रही है।
विज्ञापन


पर्यटकों के स्वागत के लिए हिमाचल तैयार : सुंदर ठाकुर
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा है कि भारी प्राकृतिक आपदा के बाद भी रिकाॅर्ड समय में हिमाचल में सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं बहाल कर दी गई हैं। हिमाचल पर्यटकों के स्वागत के लिए पुरी तरह तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्गों सहित संपर्क सड़कों को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। सरकार पयर्टकों की सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर जैसे दूरदराज क्षेत्रों में होटलों और होमस्टे में पर्यटकों ने बुकिंग करवाई है। पर्यटकों की सुविधा के लिए कांगड़ा, कुल्लू-मनाली और जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डों के लिए हवाई सेवाएं निरंतर जारी हैं। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा है कि प्रदेश में आपदा के बाद अब स्थिति सामान्य हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed