फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   public distribution system himachal: New prices of cheap pulses fixed, urad-malka and refined oil become costl

Himachal News: सस्ती दालों के नए दाम तय, नौ रुपये महंगी मिलेगी मलका, रिफाइंड तेल के दाम भी बढ़े

Tue, 07 Nov 2023 07:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Nov 2023 07:51 PM IST
सार

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदेश में राशनकार्ड धारकों को दी जाने वाली सस्ती दालों व तेल के नए दाम तय कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
public distribution system himachal: New prices of cheap pulses fixed, urad-malka and refined oil become costl
दालें(प्रतीकात्मक) - फोटो : iStock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपो में मिलने वाली सस्ती दालों और तेल के नए रेट तय किए गए हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बीपीएल परिवारों को दी जाने वाली माश की दाल अब चार रुपये महंगी हो गई है। इन उपभोक्ताओं को डिपो में ये दाल 63 रुपये प्रति किलो मिलेगी। इससे पहले यह दाल 59 रुपये प्रतिकिलो दी जा रही थी। वहीं, एपीएल उपभोक्ताओं को मलका दाल 64 के बजाय अब 73 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी। इसमें 9 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


बीपीएल को मलका दाल पहले की अपेक्षा एक रुपये सस्ती दी जाएगी। 64 रुपये प्रतिकिलो के बजाय अब यह दाल 63 रुपये किलो मिलेगी। चने की दाल के दाम कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह एपीएल को 48 और बीपीएल को 38 रुपये प्रति किलो दी जाएगी। मूंग दाल के दाम बढ़े हैं। ऐसे में सरकार ने इस दाल को शेड्यूल से हटा दिया है। इसके बदले में उपभोक्ताओं को दो किलो दाल चना दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश में साढ़े 19 लाख परिवारों को मिलता सस्ता राशन मिलता है।
विज्ञापन


तेल के दाम भी 10 रुपये बढ़े
रिफाइंड तेल की कीमत में भी दस रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। तेल की यह बढ़ी हुई कीमत बीपीएल और एपीएल दोनों के लिए की गई है। रिफाइंड तेल लोगों को 114 रुपये में मिलेगा, जो पहले 104 रुपये प्रति लीटर मिलता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने दिया मुफ्त राशन, सस्ता प्याज और आटा : बिंदल

 भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधान सेवक हैं। देश में मुफ्त राशन, सस्ता प्याज और सस्ता आटा देने का उत्तम कार्य मोदी सरकार ने किया है। बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एलान किया है कि मुफ्त में राशन योजना को पांच साल और बढ़ाया जाएगा। यह योजना पिछले तीन साल से चल रही थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निश्चय कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली इस योजना को सरकार अब अगले पांच साल के लिए और बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत रोजी-रोटी कमाने घरों से दूर जाने वालों को भी वन नेशन वन राशन कार्ड के जरिए देशभर में खाद्यान्न लेने की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed