फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   protest by post office employees

पोस्टल सेंट्रल बोर्ड के खिलाफ गरजे डाक कर्मचारी

Sun, 03 Apr 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 03 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
protest by post office employees
धरना प्रदर्शन करते डाक कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ने मुख्य डाक कार्यालय के सामने नेट सर्विस खराब रहने और विभाग में एसीस्टेंट के रिक्त पदों को न भरे जाने पर पोस्टल सेंट्रल बोर्ड के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में 9 डाक मंडलों के कर्मचारियों ने भाग लिया। संघ के

विज्ञापन


अध्यक्ष देश राज भाटिया ने कहा कि डाक विभागों को आनलाइन तो कर दिया है लेकिन विभाग के सिस्टमों में नैट की कनैक्टिविटी न के बराबर है, साथ ही  प्रदेश के ज्यादातर उप डाकघरों में  कंप्यूटरों के पार्टस भी खराब पड़े है। ऐसे में कर्मचारियों को काम करने में दिक्कतें पेश आ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे देश में डाक विभाग में करीब 70000 और प्रदेश में करीब 500 एसीस्टेंट के पद खाली पड़े है। उन्होंने कहा कि पोस्टल बोर्ड  विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरने में लगातार डील बर्तता जा रहा है। संघ का कहना है कि नेट धीमी गति से चलता है। जिससे कर्मचारियों को काम करने में भारी दिक्कतें पेश आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई कई बार कर्मचारियों को देर रात तक विभाग में बैठ कर करना पड़ता है। अध्यक्ष ने बताया कि रिक्त पदों को भरने और नेट सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र संचार मंत्री और पोस्टल बोर्ड के सचिव को मांग पत्र भेजा जाएगा। उन्होेंने कहा कि यदि 20 दिन के भीतर डाक विभाग का नेट सिस्टम ठीक नहीं किया गया तो हड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed