{"_id":"570151ba4f1c1b6921c81227","slug":"protest-by-post-office-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टल सेंट्रल बोर्ड के खिलाफ गरजे डाक कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टल सेंट्रल बोर्ड के खिलाफ गरजे डाक कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन करते डाक कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ने मुख्य डाक कार्यालय के सामने नेट सर्विस खराब रहने और विभाग में एसीस्टेंट के रिक्त पदों को न भरे जाने पर पोस्टल सेंट्रल बोर्ड के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में 9 डाक मंडलों के कर्मचारियों ने भाग लिया। संघ के
विज्ञापन
अध्यक्ष देश राज भाटिया ने कहा कि डाक विभागों को आनलाइन तो कर दिया है लेकिन विभाग के सिस्टमों में नैट की कनैक्टिविटी न के बराबर है, साथ ही प्रदेश के ज्यादातर उप डाकघरों में कंप्यूटरों के पार्टस भी खराब पड़े है। ऐसे में कर्मचारियों को काम करने में दिक्कतें पेश आ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूरे देश में डाक विभाग में करीब 70000 और प्रदेश में करीब 500 एसीस्टेंट के पद खाली पड़े है। उन्होंने कहा कि पोस्टल बोर्ड विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरने में लगातार डील बर्तता जा रहा है। संघ का कहना है कि नेट धीमी गति से चलता है। जिससे कर्मचारियों को काम करने में भारी दिक्कतें पेश आ रही है।
विज्ञापन
कई कई बार कर्मचारियों को देर रात तक विभाग में बैठ कर करना पड़ता है। अध्यक्ष ने बताया कि रिक्त पदों को भरने और नेट सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र संचार मंत्री और पोस्टल बोर्ड के सचिव को मांग पत्र भेजा जाएगा। उन्होेंने कहा कि यदि 20 दिन के भीतर डाक विभाग का नेट सिस्टम ठीक नहीं किया गया तो हड़ताल की जाएगी।