{"_id":"571124e04f1c1b27134a6ae3","slug":"protest-againest-women-enterance-in-baba-balak-nath-temple-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियोटसिद्ध मंदिर गुफा में महिलाओं के प्रवेश का विरोध शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियोटसिद्ध मंदिर गुफा में महिलाओं के प्रवेश का विरोध शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, दियोटसिद्ध, बिझड़ी (हमीरपुर)
Updated Sat, 16 Apr 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
युवक मंडल चकमोह ने मंदिर प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर पवित्र गुफा में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध जारी रखने की मांग की है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर की गुफा में महिलाओं के प्रवेश पर अघोषित पाबंदी हटाने का विरोध शुरू हो गया है। युवक मंडल चकमोह के सदस्यों ने शुक्रवार को दियोटसिद्ध पहुंचकर बाबा बालक नाथ मंदिर प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर पवित्र गुफा में महिलाओं के प्रवेश पर पूर्व की भांति प्रतिबंध जारी रखने की मांग की है।
विज्ञापन
युवक मंडल के प्रधान सोमदत्त, नीरज कुमार, सोनी और रिंकू आदि ने कहा कि जब से मंदिर अस्तित्व में आया है, तब से महिलाएं पवित्र गुफा में नहीं जाती हैं। मंदिर अधिकारी ईश्वर दास ने बताया कि चकमोह के युवक मंडल ने ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सदियों की प्रथा का हवाला देते हुए महिला श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा तक जाने से रोकने की मांग की गई है।
विज्ञापन
मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन एवं एसडीएम बड़सर अक्षय सूद ने बताया कि पवित्र गुफा तक अगर कोई महिला श्रद्धालु जाना चाहे तो उसे कोई रोक नहीं सकता है। मंदिर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर कोई महिलाओं को रोकता है तो कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
युवक मंडल के सदस्यों ने कहा है कि जब महिलाओं के लिए मंदिर में चबूतरा बना हुआ है तो गुफा तक महिलाओं का जाना तर्कसंगत नहीं है। उच्चतम न्यायालय ने हिंदू मंदिरों में महिलाओं को पुरुषों की भांति पूजा-अर्चना करने की इजाजत दी है।