फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Proposal to declare national disaster may be passed in monsoon session

Himachal News: मानसून सत्र में पारित हो सकता है राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का प्रस्ताव

Wed, 13 Sep 2023 10:11 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Sep 2023 10:11 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का प्रस्ताव पारित कर सकती है। यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाना प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
Proposal to declare national disaster may be passed in monsoon session
हिमाचल विधानसभा शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार मानसून सत्र में हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का प्रस्ताव पारित कर सकती है। यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाना प्रस्तावित है। 18 सितंबर से शुरू होने जा रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रस्तुत कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि तबाही के दृष्टिगत प्रदेश सरकार हिमाचल को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित कर चुकी है। राज्य सरकार इस संबंध में केंद्र सरकार से भी बार-बार मांग कर चुकी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष भी उठा चुके हैं। वह आपदा के बाद हिमाचल प्रदेश को विशेष राहत पैकेज देने की मांग भी कर चुके हैं, मगर इस संबंध में अभी तक केंद्र सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। मुख्यमंत्री बार-बार दोहरा चुके हैं कि प्रदेश में करीब 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है।

विज्ञापन


15 को श्वेत पत्र पर सचिवालय में होगी बैठक
 हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर राज्य सरकार इसी मानसून सत्र में श्वेत पत्र ला सकती है। राज्य सरकार बार-बार कह रही है कि प्रदेश पर करीब 90 हजार करोड़ रुपये का कर्जा अगर चढ़ा है तो यह पिछली सरकारों की देनदारियां हैं। भाजपा की पिछली जयराम सरकार सहित अन्य सरकारों को इसके लिए जिम्मेवार ठहराया जा रहा है। इसके लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में सरकार ने एक कमेटी भी बनाई है, जो श्वेतपत्र तैयार करेगी। इस कमेटी की अग्निहोत्री की अध्यक्षता में 15 सितंबर को राज्य सचिवालय में बैठक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed