फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Property tax bills will not be issued until the new record of buildings is prepared.

Shimla News: भवनों का नया रिकॉर्ड तैयार होने तक संपत्ति कर के बिल नहीं होंगे जारी

Mon, 22 Jun 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Property tax bills will not be issued until the new record of buildings is prepared.
रोजाना टैक्स बिल के लिए दफ्तर पहुंच रहे दर्जनों लोग, निगम खाली हाथ लौटा रहा
विज्ञापन

निगम का दावा, बिल में देरी का भवन मालिक पर नहीं पड़ेगा असर
पहले की तरह टैक्स भुगतान के लिए मिलेगा समय और छूट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को इस महीने भी संपत्ति कर के बिल जारी नहीं होंगे। नगर निगम ने सर्वे के आधार पर भवनों का नया रिकॉर्ड तैयार होने तक शहर में टैक्स के बिल जारी करने पर रोक लगा दी है। नगर निगम के अनुसार अब 20 जुलाई के बाद ही लोगों को टैक्स के बिल जारी किए जाएंगे।
ऐसे में जो लोग नगर निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं, उन्हें भी अभी टैक्स के बिल नहीं दिए जाएंगे। निगम का कहना है कि लोगों को दफ्तर आने की जरूरत नहीं है। 20 जुलाई के बाद लोगों को घर पर ही टैक्स के बिल जारी हो जाएंगे। निगम ने पहले जून के अंत तक बिल जारी करने की तैयारी की थी। अब अगले महीने के अंत में ही बिल जारी हो सकेंगे। शहर में 32 हजार भवन मालिक नगर निगम को संपत्ति कर देते हैं। हर साल अप्रैल में नगर निगम लोगों को टैक्स के बिल जारी करता है।
विज्ञापन

इस बार निगम ने शहर में बने सभी भवनों का सर्वेक्षण करवाया है। ड्रोन सर्वे के बाद घर-घर जाकर भवनों के आकार और इस्तेमाल का रिकॉर्ड तैयार किया है। अब इसे सॉफ्टवेयर में अपडेट किया जा रहा है। इस सर्वे के बाद ज्यादातर भवनों के टैक्स बिल बढ़ सकते हैं। जो लोग कम आकार और घरेलू इस्तेमाल बताकर टैक्स कम जमा कर रहे थे, उनके बिल अब पहले से अधिक हो सकते हैं। नगर निगम अपने सॉफ्टवेयर में इस रिकॉर्ड को अपडेट कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक करीब 24 हजार भवनों का रिकॉर्ड अपडेट कर लिया है, जबकि करीब आठ हजार भवनों का रिकॉर्ड शेष है। ऐसे में निगम ने फैसला लिया है कि सभी भवन मालिकों को रिकॉर्ड अपडेट होने के बाद ही बिल जारी किए जाएंगे। 20 जुलाई तक यह काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने कहा कि 20 जुलाई के बाद ही लोगों को टैक्स के बिल जारी किए जाएंगे।
बिल में देरी से नहीं पड़ेगा असर
नगर निगम के अनुसार देरी से बिल जारी होने का भवन मालिकों पर असर नहीं पड़ेगा। लोगों को जुलाई के अंत में बिल जारी किए जाएंगे। इसमें पहले की तरह ही भुगतान के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा। 15 दिन के भीतर एकमुश्त भुगतान करने पर पहले की तरह ही दस फीसदी की छूट भी दी जाएगी। ऐसे में भवन मालिकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

हर साल निगम अप्रैल से मई तक लोगों को टैक्स के बिल जारी करता था। इस बार ये बिल जुलाई-अगस्त में जारी होंगे। जो लोग बिल के लिए पहुंच रहे हैं, वे कुछ दिन और इंतजार करें। निगम घर पर या मोबाइल संदेश के जरिये बिल जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed