{"_id":"5d824abd8ebc3e012d67f98e","slug":"prohibition-on-e-cigarette-in-himachal-from-october-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में ई-सिगरेट पर अक्तूबर 2018 से रोक, तीन साल कैद की सजा का प्रावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में ई-सिगरेट पर अक्तूबर 2018 से रोक, तीन साल कैद की सजा का प्रावधान
Thu, 19 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हिमाचल सरकार ने युवाओं को नशे के सामान से दूर रखने के लिए प्रदेश में अक्तूबर 2018 में ई सिगरेट की बिक्री, उत्पादन, आवंटन और विज्ञापन पर रोक लगा दी थी। खाद्य सुरक्षा एवं विनियामक निदेशालय ने इसकी अधिसूचना जारी की थी।
विज्ञापन
आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर तीन साल तक कैद की सजा एवं पांच हजार तक जुर्माने का प्रावधान है। जयराम सरकार ने ई सिगरेट की ऑनलाइन बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया हुआ है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक निकोटिन वितरण प्रणाली के तहत ई सिगरेट, ई निकोटिन फलेवर्ड हुक्का, हीट-नॉट बर्न डिवाइस की बिक्री पर भी प्रदेश में प्रतिबंध लगाया है। हिमाचल में सिंगल सिगरेट, खैनी और गुटखा बेचने पर पहले से ही प्रतिबंध लगा हुआ है।
विज्ञापन