फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   professor sashi kumar join as vice chancellor of hptu hamirpur

एचपीटीयू हमीरपुर: प्रो. शशि ने संभाला कुलपति का पदभार, बोले- बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग जैसे कोर्सों को दिया जाएगा बढ़ावा

Fri, 06 May 2022 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 06 May 2022 05:43 PM IST
सार

प्रो. शशि कुमार ने कहा कि विवि से संबद्ध कॉलेजों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, डाटा कंप्यूटिंग और कौशल और व्यावसायिक कोर्सों को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जाएगा। कैंपस प्लेसमेंट सहित विभिन्न कंपनियों के साथ एमओयू कर रोजगार सम्मेलन करवाने पर फोकस रहेगा।

विज्ञापन
professor sashi kumar join as vice chancellor of hptu hamirpur
प्रो. शशि कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रो. शशि कुमार ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलपति का पदभार संभाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जाएगा। तकनीकी विवि की ओर से गठित समिति की जल्द बैठक होगी। विद्यार्थियों को रोजगार आधारित शिक्षा देने पर बल दिया जाएगा, जिसके लिए पाठ्यक्रम तैयार करेंगे। विवि से संबद्ध कॉलेजों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, डाटा कंप्यूटिंग और कौशल और व्यावसायिक कोर्सों को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जाएगा।

विज्ञापन


कैंपस प्लेसमेंट सहित विभिन्न कंपनियों के साथ एमओयू कर रोजगार सम्मेलन करवाने पर फोकस रहेगा। कहा कि तकनीकी विवि परिसर में शैक्षणिक वातावरण के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। शैक्षणिक भवन और ओपन एयर थियेटर का काम अंतिम चरण में है। जल्द इनका लोकार्पण किया जाएगा। स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों के लिए स्थायी प्राध्यापकों और कर्मचारियों के पद सृजित कर भरने के लिए सरकार से जल्द वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन


तकनीकी विवि की शैक्षणिक परिषद में मंजूर एक साल का पीजी डिप्लोमा इन परफॉर्मिंग आर्ट (कला प्रदर्शन), पीजी डिप्लोमा इन मशीन लर्निंग एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पीजी डिप्लोमा इन बिग डाटा, पीजी डिप्लोमा इन इंटरनेट ऑफ थिंग्स, पीजी डिप्लोमा इन फोरेंसिक साइंस के कोर्स शुरू करने पर जल्द निर्णय किया जाएगा। कुलपति ने कहा कि तकनीकी विवि में एक और शैक्षणिक भवन के निर्माण, लड़कों और लड़कियों के लिए छात्रावास, कुलपति आवास सहित आवासीय कॉलोनी, सीवरेज ट्रीमेंट प्लांट, कैंटीन, टक शॉप, पार्किंग आदि के प्रस्तावित निर्माण कार्य भी चरणबद्ध पूरा करना प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने तकनीकी विवि में चल रहीं गतिविधियों की फीडबैक ली। कुलसचिव सहित अन्य अधिकारियों के साथ संवाद किया। अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया, कुलसचिव अनुपम ठाकुर, उप कुलसचिव संजीवन मनकोटिया, सहायक कुलसचिव राजीव वर्मा, सुरेंद्र शर्मा, परियोजना अधिकारी अमित ठाकुर, संपदा अधिकारी धीरज कौंडल और हरीश चंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed