फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Prof. Dr. Kamaljeet Singh appointed vice chancellor of Madhusudan Law University Cuttack Odisha

हमीरपुर के डॉ. कमलजीत सिंह बने कटक विधि विश्वविद्यालय के कुलपति

Fri, 09 Apr 2021 06:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 09 Apr 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Prof. Dr. Kamaljeet Singh appointed vice chancellor of Madhusudan Law University Cuttack Odisha
डॉ. कमलजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

राज्य निजी शिक्षण विनियामक आयोग के सदस्य और हमीरपुर निवासी डॉ. कमलजीत सिंह मधुसूदन विधि विश्वविद्यालय कटक (ओडिशा) के पहले कुलपति बनाए गए हैं। ओडिशा के राज्यपाल ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की है। मधुसूदन विधि विवि शैक्षणिक सत्र 2021-22 से कार्य करना शुरू करेगा। ओडिशा के सभी विधि कॉलेजों को इससे संबद्धता लेनी होगी।

विज्ञापन


मधुसूदन विधि विवि कटक में कुलपति बनने के लिए 28 उम्मीदवारों के नाम शार्ट लिस्ट हुए थे। तीन उम्मीदवारों के नामों का अंतिम पैनल तैयार हुआ था। शुक्रवार दोपहर बाद डॉ. कमलजीत सिंह को कुलपति बनाने के आदेश जारी हुए। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विधि विभाग के प्रोफेसर और पूर्व में डीएसडब्ल्यू (डीन स्टूडेंट वेलफेयर) डॉ. कमलजीत सिंह करीब छह माह पूर्व विनियामक आयोग के सदस्य नियुक्त किए गए थे।
विज्ञापन


हमीरपुर के डोडरू गांव से संबंध रखने वाले डॉ. कमलजीत सिंह की प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय सरकारी स्कूल से हुई है। हमीरपुर कॉलेज से पढ़ने के बाद इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से विधि की डिग्री पूरी की। इनकी तीन किताबें और 60 रिसर्च पेपर प्रकाशित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed