फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Production started in Beroja and Turpentine factory closed for eight months

आठ महीने से बंद बिरोजा और तारपीन फैक्ट्री में प्रोडक्शन शुरू

Sun, 12 Jul 2020 09:50 AM IST
Krishan Singh अश्वनी पंडित, अमर उजाला, बिलासपुर
अश्वनी पंडित, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 12 Jul 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
Production started in Beroja and Turpentine factory closed for eight months
बिलासपुर की बिरोजा एवं तारपीन फैक्ट्री

पिछले आठ माह से बंद पड़ी बिलासपुर की बिरोजा एवं तारपीन फैक्ट्री में अब प्रोडक्शन शुरू हो गया है। पहले तीन करोड़ से ज्यादा कीमत के तारपीन का उपलब्ध स्टॉक और फिर मार्च से लॉकडाउन के कारण बिरोजा फैक्टरी में उत्पादन ठप था। जून में तारपीन तेल स्टॉक को मार्केट मिलने के बाद प्रबंधन ने कोरोना संक्रमण से मजदूरों की सुरक्षा की तमाम व्यवस्थाओं के साथ फैक्ट्री में उत्पादन शुरू कर दिया है। अभी दो शिफ्टों में काम चलाया जा रहा है। निकट भविष्य में जरूरी आवश्यकताएं पूरी होने पर फैक्ट्री को तीन शिफ्टों में चलाने की योजना है। इसके लिए प्रबंधन ने आला अधिकारियों को लिखा है।

विज्ञापन


तीन करोड़ से ज्यादा के तारपीन को मार्केट न मिलने से अक्तूबर 2019 से फैक्ट्री में उत्पादन ठप था। तारपीन तेल को बनाए स्टोर फुल हो गए थे। मार्च माह में कोरोना संक्रमण फैलने से संकट पैदा हुआ। ऐसे में न प्रोडक्शन हुआ और न ही सेल। जून में तारपीन तेल उठना शुरू हुआ। इससे स्टोर खाली हो गए और फैक्टरी में प्रोडक्शन शुरू हो गया। फैक्ट्री तीन शिफ्टों में चलाने को प्रबंधन के लिए मंझे हुए कारीगरों की जरूरत है। फिलवक्त, काम चलाने को कम से कम एक ब्वॉयलर ऑपरेटर और डिस्टिलर की जरूरत है। प्रबंधन ने आला अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


हरी झंडी मिलने के बाद प्रबंधन कर्मचारियों की तैनाती प्रक्रिया शुरू करेगा। उधर, फैक्टरी के महाप्रबंधक ने माना कि आठ महीने के बाद फैक्टरी को शुरू किया गया है। इस बीच फैक्टरी भवन सहित अन्य मेंटिनेंस वर्कस व रोड की हालत को सुधारा गया है। बिरोजा एवं तारपीन फैक्टरी को तीन शिफ्टों में शुरू करने की योजना है। आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति के लिए आला अधिकारियों को पत्र लिखा है। -सुकल्प शर्मा, महाप्रबंधक, बिरोजा एवं तारपीन फैक्ट्री, बिलासपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है फैक्ट्री में बिरोजा एवं तारपीन तेल की स्टोरेज क्षमता
बिलासपुर की बिरोजा एवं तारपीन फैक्ट्री में 2.40 लाख लीटर तारपीन तेल स्टोरेज की क्षमता है। 20 हजार क्विंटल पक्का बिरोजा स्टोर किया जा सकता है। प्रत्येक वर्ष फैक्ट्री से 50 हजार क्विंटल कच्चा बिरोजा आता है। इसमें 65 से 70 प्रतिशत पक्का बिरोजा तथा 15 से 18 प्रतिशत तारपीन तेल निकलता है। यदि फैक्ट्री को तीन शिफ्टों में चलाया जाए तो प्रोडक्शन बढ़ोतरी के साथ ही गुणवत्ता भी बढ़ेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed