फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   pro kabaddi season 8 bengaluru bulls team vice captain Mahender Thakur

प्रो-कबड्डी सीजन आठ: मंडी के महेंद्र ठाकुर को बंगलूरू बुल्स के उप-कप्तान की कमान

Mon, 20 Dec 2021 06:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 20 Dec 2021 06:34 PM IST
सार

महेंद्र ने कहा कि वह अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए हमेशा खेलते हैं। इस सीजन में एक नई जिम्मेदारी के साथ खेलने का अनुभव मिलेगा।

विज्ञापन
pro kabaddi season 8 bengaluru bulls team vice captain Mahender Thakur
महेंद्र सिंह ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रो-कबड्डी सीजन आठ के लिए सभी टीमों ने कप्तानों और उप-कप्तानों का घोषणा कर दी है। इसमें हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के महेंद्र सिंह ठाकुर को बंगलूरू बुल्स ने उपकप्तान बनाया है। तमिल थलाइवा के लिए पिछले सीजन में कप्तानी करने वाले अजय ठाकुर लंबे समय बाद किसी और कप्तानी में इस सीजन में खेलते नजर आएंगे। उधर, बंगलूरू बुल्स के स्टार डिफेंडर महेंद्र सिंह ठाकुर उप-कप्तान की जिम्मेदारी मिलने के बाद उत्साहित हैं।

विज्ञापन


महेंद्र ने कहा कि वह अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए हमेशा खेलते हैं। इस सीजन में एक नई जिम्मेदारी के साथ खेलने का अनुभव मिलेगा। उधर, अजय ठाकुर का यह प्रो-कबड्डी का लगातार आठवां सीजन है। प्रो-कबड्डी सीजन-आठ 22 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला बंगलूरू बुल्स और यू मुंबा के बीच खेला जाएगा। कांगड़ा के रोहित राणा इस बार चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रो-कबड्डी में नालागढ़ के तीन खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर
अजय ठाकुर और महेंद्र सिंह के अलावा तीन और खिलाड़ी भी अलग-अलग फ्रेंचाइजी से खेलेंगे। विशाल और बलदेव को पुनेरी पलटन ने अपनी टीम में शामिल किया है। इसके अलावा हिमाचल का एक और खिलाड़ी सुरेंद्र सिंह तेलगु टाइटन की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। राहुल राणा यू-मुंबा की टीम से खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed