फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pro kabaddi league bengal warriors team Baldev Shila From Solan Himachal Pradesh

कबड्डी में चमका प्रदेश का एक और सितारा, एशियन गेम्स में मेडल जीतना है सपना

Fri, 18 Oct 2019 01:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 18 Oct 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
Pro kabaddi league bengal warriors team Baldev Shila From Solan Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

कबड्डी के लिए विख्यात हो चुके नालागढ़ उपमंडल के दभोटा का एक और खिलाड़ी प्रो-कबड्डी लीग के इस सीजन में खूब चमका है। बंगाल वॉरियर की टीम से दोबारा रिटेन हुए दभोटा निवासी बलदेव शिला के शानदार प्रदर्शन के बूते उनकी बंगाल वॉरियर टीम फाइनल में पहुंच गई है। इस लीग में 64 अंक बतौर डिफेंडर अपने नाम करने वाले बलदेव शिला ने इस सीजन में दो मैचों में कप्तानी भी की है।

विज्ञापन


अब बंगाल वॉरियर की दबंग दिल्ली के साथ शनिवार को खिताबी भिड़ंत होगी। इससे पहले बंगाल वॉरियर ने यू मुंबा को सेमीफाइनल में 37-35 के मुकाबले शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया है। दूसरी ओर, दबंग दिल्ली ने बंगलूरू बुल्स को 44-38 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। टीम के फाइनल में पहुंचने से नालागढ़ में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


लोग बेसब्री से फाइनल का इंतजार कर रहे हैं। उधर, बलदेव शिला ने कहा कि उनका सपना एशियन गेम्स में खेलना और पदक लाना है। वह अजय ठाकुर को अपना आइडल मानते हैं और कबड्डी में वह हर मुकाम हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने आशा जताई कि क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों पर खूब खरा उतरेंगे और फाइनल मुकाबला भी जीतकर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed