{"_id":"015520552cdbc00d7093f2526963f0a8","slug":"prmaram-get-the-country-s-best-farmer-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमाराम को देश का सर्वश्रेष्ठ किसान पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमाराम को देश का सर्वश्रेष्ठ किसान पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Updated Fri, 01 Aug 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के छात्र निवासी किसान परमाराम चौधरी को देश के सर्वश्रेष्ठ किसान पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 86वें स्थापना दिवस पर 29 जुलाई को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
उन्हें इनाम के तौर पर एक लाख की राशि, प्रशस्ति पत्र व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने देश केआठ जोन से 8 किसानों का चयन किया था। इसमें उत्तर भारत से केवल परमाराम चौधरी थे जिन्हें सभी 8 किसानों में से सर्वश्रेष्ठ किसान के रूप में पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
पुरस्कार पाकर जब परमाराम चौधरी शुक्रवार को सुंदरनगर लौटे तो उनका विभिन्न संगठनों ने जोरदार स्वागत किया। रिटायर सूबेदार परमाराम ने सेवानिवृत्ति के बाद खेती करने का फैसला लिया। इस दौरान उन्होंने खेती को सहज बनाने वाले कई यंत्रों का अविष्कार किया जिसे प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।
विज्ञापन
सेरीकल्चर व मशरूम की खेती से वह किसानों के प्रेरणा श्रोत भी बने हुए हैं। उनके ईजाद किए उपकरणों को देखने और सीखने के लिए कृषि विभाग के माध्यम से प्रदेश भर से किसान उनके पास आते है। इससे पूर्व परमाराम चौधरी को गुजरात सरकार, राजस्थान सरकार तथा पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार भी सम्मानित कर चुके हैं।
प्रदेश में कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, नौणी स्थित उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र तथा कृषि विभाग परमा राम की उपलब्धियों को लेकर दर्जनों बार सम्मानित कर चुका है।
इसके अलावा देश में विभिन्न स्थानों पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए हुए मैराथन में भी परमाराम चौधरी कई पुरस्कार जीत चुके हैं। उनकी उपलब्धियों के कारण सुंदरनगर व प्रदेश का नाम देश भर में रोशन हुआ है।