{"_id":"60c4eab71358533c7275526e","slug":"priyanka-vadra-enjoyed-natural-beauty-in-mashobra-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका वाड्रा ने मशोबरा में निहारी प्राकृतिक सुंदरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका वाड्रा ने मशोबरा में निहारी प्राकृतिक सुंदरता
Sat, 12 Jun 2021 10:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:41 PM IST
सार
सूत्रों के अनुसार प्रियंका वाड्रा इन दिनों शिमला के छराबड़ा स्थित अपने निजी बंगले में छुट्टियों का आनंद उठा रही हैं। शनिवार को वह पहले अपने बंगले के आसपास टहलती रहीं।
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका वाड्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका वाड्रा ने शनिवार को शिमला के मशोबरा में प्राकृतिक सुंदरता को निहारा। उनके साथ उनकी मित्र भी घूमने के लिए गईं। प्रियंका दो दिन और छराबड़ा स्थित अपने निजी बंगले में ठहरेंगी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार प्रियंका वाड्रा इन दिनों शिमला के छराबड़ा स्थित अपने निजी बंगले में छुट्टियों का आनंद उठा रही हैं। शनिवार को वह पहले अपने बंगले के आसपास टहलती रहीं। इसके बाद उन्होंने छराबड़ा से मशोबरा जाने का कार्यक्रम बनाया। करीब डेढ़ घंटे तक अपनी मित्र के साथ प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठाया। इसके बाद ये लोग छराबड़ा लौट आए।
विज्ञापन