{"_id":"64fed0933cc43cc6ba002107","slug":"priyanka-gandhi-will-visit-flood-hit-areas-in-kullu-manali-mandi-and-solan-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Gandhi: आपदा का जायजा लेने कल हिमाचल आएंगी प्रियंका गांधी, सीएम सुक्खू भी रहेंगे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Priyanka Gandhi: आपदा का जायजा लेने कल हिमाचल आएंगी प्रियंका गांधी, सीएम सुक्खू भी रहेंगे साथ
Mon, 11 Sep 2023 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 11 Sep 2023 05:54 PM IST
सार
प्रियंका गांधी कुल्लू, मनाली, मंडी और सोलन का दौरा करेंगी। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों और परिवारों से प्रियंका गांधी मुलाकात करेंगी।
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी। कुल्लू, सोलन और मंडी जिले में उनका दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह उनके साथ मौजूद रहेंगे। तय दौरे के मुताबिक प्रियंका गांधी मंगलवार सुबह चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कुल्लू के भुंतर के लिए उड़ान भरेंगी।
विज्ञापन
कुल्लू से सुबह 9:45 बजे के करीब प्रियंका गांधी मनाली पहुंचेंगी। मनाली में बाढ़ पीड़ितों से बातचीत के उपरांत वह हेलिकॉप्टर से मंडी के पंडोह आएंगी और प्रभावितों से मिलेंगी। इसके बाद सोलन पहुंचेंगी। सोलन के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरान करने के उपरांत प्रियंका वाड्रा कल्याणी हेलिपेड शिमला आएंगी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी शिमला के छराबड़ा स्थित अपने आवास पर ही रुकेंगी। बुधवार को वे जिला शिमला में भी आपदा प्रभावितों से बातचीत कर सकती हैं। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार शाम चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान इस वर्ष 411 लोगोंं की मौत हो चुकी है। 38 लोग अभी लापता हैं। 2559 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। 10,890 घरों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है। 318 दुकानें और 5,680 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 24 जून से 10 सितंबर तक प्रदेश में भूस्खलन की 164 और बाढ़ की 72 घटनाएं हुई हैं। मानसून सीजन के दौरान प्रदेश सरकार को 8677.05 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।