फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   priyanka gandhi will decide himachal pardesh new chief minister

हिमाचल: प्रियंका गांधी की कसौटी पर खरा उतरने वाले को ही मिलेगी मुख्यमंत्री की कुर्सी

Sat, 10 Dec 2022 11:11 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 10 Dec 2022 11:11 AM IST
सार

विधायकों की बैठक के बाद हाईकमान प्रियंका की रिपोर्ट के बाद ही मुख्यमंत्री का चेहरा फाइनल करेगा।

विज्ञापन
priyanka gandhi will decide himachal pardesh new chief minister
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की कसौटी पर खरा उतरने वाले को ही हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलेगी। विधानसभा चुनाव जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से चर्चा के बाद ही हाईकमान मुख्यमंत्री को लेकर फैसला लेगा। प्रियंका प्रदेश के सभी कांग्रेस नेताओं की कमियों और खूबियों से वाकिफ हैं।

विज्ञापन


शिमला से ही उन्होंने विधानसभा चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। प्रियंका ने शिमला से सटे छरावड़ा स्थित अपने घर से ही चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। शिमला से ही प्रदेश में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैलियां करने गईं। प्रदेश कांग्रेस में प्रियंका गांधी के कई गुप्त सूत्र भी हैं। इनसे उन्होंने लगातार चुनाव प्रचार के दौरान फीडबैक लिया। प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए पार्टी की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी प्रियंका के शिमला स्थित घर से ही केंद्रीय चुनाव कमेटी की ऑनलाइन बैठक ली थी।
विज्ञापन


पार्टी नेता बताते हैं कि प्रत्याशियों के नाम तय करने में भी प्रियंका की अहम भूमिका रही है। ऐसे में अब कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने पर विधायकों की बैठक के बाद हाईकमान प्रियंका की रिपोर्ट के बाद ही मुख्यमंत्री का चेहरा फाइनल करेगा। प्रियंका की हिमाचल में हुईं रैलियों में भी प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने भारी भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed