फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Private schools could not be able to charge admission fee every year in Himachal

हिमाचल में निजी स्कूल हर साल नहीं ले सकेंगे एडमिशन फीस

Fri, 21 Dec 2018 10:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 21 Dec 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
Private schools could not be able to charge admission fee every year in Himachal

हिमाचल में निजी स्कूल अब हर साल एडमिशन फीस नहीं वसूल सकेंगे। प्रोस्पेक्टस या स्कूल के अन्य दस्तावेजों में दर्शाई गई फीस ही लेनी होगी। स्कूलों में कॉपियां, किताबें, जूते या वर्दी बेचने जैसी कोई भी व्यावसायिक गतिविधियां नहीं हो सकेंगी।

विज्ञापन


इस बारे में शिक्षा निदेशालय ने सभी उप निदेशकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। मामला सामने आने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उप निदेशकों को स्कूलों के औचक निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्राइवेट स्कूल अब हर शैक्षणिक सत्र में अभिभावकों से दाखिला फीस के नाम पर मनमानी वसूली नहीं कर सकेंगे। अनअकाउंटेड श्रेणी में लिए गए शुल्क पर
शिक्षा विभाग कार्रवाई करेगा।

विभाग के इन निर्देशों के बाद प्रदेश भर में स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास पंजीकृत करीब 1225 हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों सहित प्रारंभिक शिक्षा विभाग में पंजीकृत पांचवीं और आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनअकाउंटेड फ ीस की वसूली पर रोक 

Private schools could not be able to charge admission fee every year in Himachal

कांगड़ा जिला से संबंध रखने वाले निर्मल सिंह ने उच्च शिक्षा निदेशक को स्कूली बच्चों के पास होने पर हर साल प्रवेश शुल्क लेने की शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि स्कूल प्रबंधन किताबें-कॉपियां, वर्दी, बैग, जूते आदि स्कूलों में बेच रहे हैं।

शिकायत का संज्ञान लेकर निदेशक उच्च शिक्षा ने स्कूलों में इन गतिविधियों को सख्ती से बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत शर्मा ने कहा सभी उपनिदेशकों को निजी

स्कूलों में अनअकाउंटेड फीस की वसूली रोकने पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। प्रोस्पेक्टस या अन्य दस्तावेजों में दर्शाई गई फीस से ज्यादा वसूली पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed