फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Private school bus overturns in Bhanjal Gagret area 12 children injured

Una News: भंजाल में पलटी निजी स्कूल की बस, 12 बच्चे घायल, मोड़ काटते समय हुआ हादसा

Thu, 25 Apr 2024 08:31 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 25 Apr 2024 08:31 PM IST
सार

गुरुवार को जिला ऊना के गगरेट क्षेत्र में एक निजी स्कूल की बस पलट गई। हादसे में लगभग 12 बच्चों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा कि बस सड़क किनारे लगे तट बांध के ऊपर बनाए गए रास्ते से ले जाई जा रही थी और मोड़ काटते समय पलट गई। घायल बच्चों को टांके और मरहम पट्टी चिकित्सकों ने की।

विज्ञापन
Private school bus overturns in Bhanjal Gagret area 12 children injured
दुर्घटनाग्रस्त स्कूल बस - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

गगरेट क्षेत्र में गुरुवार को निजी स्कूल की बस पलटने से बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार छुट्टी के बाद सुंकाली भंजाल में बच्चों को छोड़ने जा रही स्कूल बस पलट गई। बस में सवार लगभग 12 बच्चों को चोटें आई हैं जिन्हें अमलैहड़ (सुंकाली) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचाया गया।
विज्ञापन


घायल बच्चों को टांके और मरहम पट्टी चिकित्सकों ने की। बताया जा रहा कि बस सड़क किनारे लगे तट बांध के ऊपर बनाए गए रास्ते से ले जाई जा रही थी और मोड़ काटते समय पलट गई। हैरानी इस बात की है कि निजी स्कूलों की बसों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर जितना ध्यान दिया जाना चाहिए, उतना नहीं दिया जाता। बता दें कि क्षेत्र के लिए खड्ड से होकर भी रास्ता जाता है, जोकि सुरक्षित है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर अंब पुलिस भी दुर्घटनास्थल और अस्पताल सुंकाली में पहुंची। इसके बाद घटनास्थल पर जेसीबी की मदद से बस को उठाया गया। क्षेत्र में निजी स्कूल की बस के पलटने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भी चिंता देखने को मिली। उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि गगरेट पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है कि कहां चूक हुई, उसे ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं, घायल बच्चों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed