फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Prithvi Singh Dead Body Reached Chamba after 30 days of Death in America

Chamba: अमरीका से 30 दिन बाद पहुंची चंबा के पृथ्वी की पार्थिव देह, गमगीन हुआ माहौल

Mon, 09 Oct 2023 10:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, तेलका (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तेलका (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 09 Oct 2023 10:17 PM IST
सार

पृथ्वी सिंह ने 2017 में अमेरिका निवासी कैंडी के साथ शादी रचाई और वहीं पर बस गया। 9 सिंतबर को सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Prithvi Singh Dead Body Reached Chamba after 30 days of Death in America
चंबा पहुंचा पृथ्वी का पार्थिव शरीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरीका में सड़क हादसे में मौत के 30 दिन बाद चंबा के पृथ्वी की पार्थिव देह भारत पहुंची। दिल्ली एयरपोर्ट से पार्थिव देह को पैतृक गांव लाया गया। मंगलवार को पृथ्वी सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। विकास खंड सलूणी की बाड़का पंचायत के तिवारी गांव निवासी पृथ्वी सिंह पुत्र भर्थुराम की अमरीका में 9 सितंबर को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसकी सूचना मृतक की विदेशी पत्नी ने परिजनों को फोन पर दी थी।

विज्ञापन


पृथ्वी अमरीका के वाशिंगटन शहर में नौकरी करते थे। साल 2017 में अमरीका निवासी कैंडी के साथ शादी रचाने के बाद वहीं बस गए थे। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन लगातार प्रशासन और सरकार से पृथ्वी का शव भारत लाने की गुहार लगा रहे थे। मृतक के चचेरे भाई प्रेम लाल गौतम ने बताया कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली में 8 अक्तूबर को रात 8:35 बजे पृथ्वी की देह पहुंची। वहां से एंबुलेंस के जरिये पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाया गया। मंगलवार को पैतृक श्मशानघाट में मृतक का अंतिम संस्कार हिंदू-रीति रिवाज के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन


31 दिन बाद होगा दाह संस्कार, पूर्व मंत्री आशा ने की मदद
मृतक के परिजनों ने बताया कि 30 दिन बाद बेटे की पार्थिव देह भारत पहुंची है। इसमें पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी और वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने काफी सहयोग किया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक लगातार संपर्क में रहीं। पार्थिव देह भारत लाने के लिए कागजात बनवाकर भारतीय दूतावास भेजे गए थे। आशा कुमार पल-पल की जानकारी साझा करती रहीं। अमरीका से दिल्ली एयरपोर्ट तक का खर्चा भारत सरकार ने उठाया है। बताया कि दिल्ली से चंबा तक एंबुलेंस का 25 हजार रुपये किराया परिजनों को वहन करना पड़ा है। परिजनों ने बेटे की देह को भारत लाने के लिए थाना प्रभारी दिल्ली दलीप सिंह समेत करनैल सिंह, किशोरी लाल और प्रहलाद कुमार का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed