{"_id":"645256503242f411690b8078","slug":"pritam-chauhan-appointed-as-head-coach-of-indian-women-s-volleyball-team-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: प्रीतम चौहान को भारतीय महिला वॉलीबाल टीम के मुख्य कोच की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: प्रीतम चौहान को भारतीय महिला वॉलीबाल टीम के मुख्य कोच की कमान
Wed, 03 May 2023 06:11 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 May 2023 06:11 PM IST
सार
प्रीतम सिंह चौहान को एक बार फिर से भारतीय महिला वॉलीबाल टीम के मुख्य कोच की कमान सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से खिलड़ियों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
प्रीतम चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल कोच प्रीतम सिंह चौहान को एक बार फिर से भारतीय महिला वॉलीबाल टीम के मुख्य कोच की कमान सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से खिलड़ियों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भारतीय महिला वॉलीबाल टीम काठमांडू (नेपाल) में 22 से 28 मई तक होने वाले चैलेंजर कप में दमखम दिखाएगी। इससे पहले भी प्रीतम चौहान 2021 मे तेहरान में हुई विश्व वॉलीबाल प्रतियोगिता में भारतीय टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं।
विज्ञापन
2020 में अंडर-23 टीम के एशियन चैंपियनशिप में कोच रहे और टीम ने कांस्य पदक जीता। चौहान आल इंडिया यूनिवर्सिटी में भी छात्राओं की टीम के कोच रहे, जिसमें स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रो वॉलीबाल लीग में यू मुंबा टीम के कोच भी रह चुके है। चौहान शिमला जिले के कोटगढ़ के रहने वाले हैं। वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव अनिल चौधरी ने कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से मानी जाएगी।
विज्ञापन
रोहड़ू के ललित ठाकुर बने अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक कोच
वहीं, हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव ललित ठाकुर अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक कोच बन गए हैं। ललित ठाकुर ने बगलूरू में अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त किया। जहां उन्हें अमेरिका और फ्रांस के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया। अंतरराष्ट्रीय कोर्स के लिए भारत से मात्र पांच लोगों ही चयनित हुए थे। इसमें रोहड़ू के ललित ठाकुर भी शामिल रहे। ललित ठाकुर को अंतरराष्ट्रीय कोच की मान्यता मिल गई है।
विज्ञापन