{"_id":"5db038ad8ebc3e93a9533da3","slug":"principal-secretary-sanjay-kundu-meets-union-minister-anurag-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडू ने केंद्रीय मंत्रियों से इन्वेस्टर मीट में सहयोग के लिए किया आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडू ने केंद्रीय मंत्रियों से इन्वेस्टर मीट में सहयोग के लिए किया आग्रह
Wed, 23 Oct 2019 04:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 23 Oct 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रधान सचिव संजय कुंडू ने नई दिल्ली में वित्त एवं कारपोरेट मामलों के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट की। उन्हें धर्मशाला में 7 और 8 नवंबर को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अनुराग ने 7 नवंबर को अपनी भागीदारी की पुष्टि की तथा संयुक्त अरब अमीरात के साथ होने वाले सत्र की अध्यक्षता करने को सहमति जताई।
विज्ञापन
संयुक्त अरब अमीरात इस आयोजन में भागीदार देश है। संजय कुंडू केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से भी मिले। उन्हें इन्वेस्टर मीट के कार्यक्रम के उद्देश्यों और लक्ष्यों के बारे में बताया। उन्होंने इस आयोजन के लिए मंत्रालय से समर्थन देने के लिए भी अनुरोध किया।
विज्ञापन
मंत्री ने मंत्रालय की ओर से पूर्ण सहयोग और आयोजन के व्यापक प्रचार का आश्वासन दिया। संजय कुंडू ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे तथा आकाशवाणी के महानिदेशक एफ. शहरेयार से मुलाकात की। दोनों ने इस मेगा इवेंट के पूर्ण समर्थन तथा व्यापक प्रचार का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
यूएई के राजदूत से भी मिले कुंडू
संजय कुंडू ने भारत में संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत डॉ. अहमद अबाना से मुलाकात की तथा उनसे ग्लोबल इन्वेस्टर मीट से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की, क्याेंकि यह देश इस मीट में एक भागीदार देश है। डॉ. अलबाना ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ इस आयोजन में भाग लेगा तथा उनके देश का इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग रहेगा। उप आवासीय आयुक्त विवेक महाजन भी उपस्थित थे।