{"_id":"65311631d0e98789c90ba715","slug":"principal-secretary-finance-assigned-to-devesh-kumar-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: देवेश कुमार को सौंपा प्रधान सचिव वित्त का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: देवेश कुमार को सौंपा प्रधान सचिव वित्त का जिम्मा
Thu, 19 Oct 2023 05:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Oct 2023 05:13 PM IST
सार
प्रधान सचिव निर्वाचन और मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग को वित्त एवं योजना विभाग के कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
देवेश कुमार को वित्त एवं योजना विभाग का जिम्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने शहरी विकास, टीसीपी के प्रधान सचिव देवेश कुमार को वित्त एवं योजना विभाग का जिम्मा भी सौंप दिया है। प्रधान सचिव निर्वाचन और मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग को वित्त एवं योजना विभाग के कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के निर्देश पर हिमाचल सरकार ने यह फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत मनीष गर्ग को अन्य विभाग से भारमुक्त करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में वीरवार को कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी की।
विज्ञापन