{"_id":"5c5546a4bdec2205dc401915","slug":"principal-secretary-education-kk-pant-seeks-record-jawali-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"धवाला के आरोपों की जांच, कॉलेज से पीटीए भर्ती का रिकार्ड तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धवाला के आरोपों की जांच, कॉलेज से पीटीए भर्ती का रिकार्ड तलब
Sat, 02 Feb 2019 12:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और भाजपा विधायक रमेश धवाला के उच्च शिक्षा निदेशक पर लगाए गए आरोपों की जांच शुरू हो गई है। प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत ने ज्वालाजी कॉलेज से पीटीए के तहत हुई भर्तियों का पूरा रिकार्ड तलब कर लिया है। प्रधान सचिव ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच कर जल्द ही जांच रिपोर्ट शिक्षा मंत्री को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
बीते मंगलवार को रमेश धवाला ने सचिवालय में प्रेस वार्ता कर उच्च शिक्षा निदेशक पर प्रिंसिपल रहते हुए ज्वालाजी कॉलेज में नियमों को ताक पर रखते हुए 33 भर्तियां करने का आरोप लगाया था। धवाला ने निदेशक पर कैबिनेट को गुमराह करने की बात कहते हुए एक असिस्टेंट प्रोफेसर को नियमित करवाने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर अप्रत्यक्ष तरीके से हमला बोलते हुए निदेशक की नियुक्ति को भी कटघरे में खड़ा किया है।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत को जांच का जिम्मा सौंपा है। उधर, शुक्रवार को प्रधान सचिव शिक्षा ने रमेश धवाला द्वारा भेजी गई शिकायत का विस्तार से मंथन किया। उन्होंने बताया कि भर्ती से संबंधित रिकार्ड ज्वालाजी कॉलेज प्रबंधन से मांगा गया है। असिस्टेंट प्रोफेसर से जुड़े दस्तावेज भी मांगे गए हैं। रिकार्ड आने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी।
विज्ञापन