इस स्कूल के विद्यार्थी हड़ताल पर, प्रधानाचार्य की हार्ट अटैक से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस स्कूल के विद्यार्थी हड़ताल पर हैं और प्रधानाचार्य की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शिक्षकों की कमी को लेकर विद्यार्थियों की हड़ताल से सुर्खियों में आए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बघेईगढ़ की प्रधानाचार्य सुनीता देवी की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
दो दिन पहले उन्हें घर पर हार्ट अटैक आया जिसके बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वीरवार को उनकी मौत की सूचना मिलते ही हड़ताल पर गए विद्यार्थी स्कूल से बाहर जुट गए और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा।
एक ही शिक्षक ने संभाला कार्यभार
शिक्षकों की कमी और विद्यार्थियों की हड़ताल का मामला अमर उजाला में उठने के बाद सरकार ने तत्काल आधा दर्जन से ज्यादा शिक्षकों का तबादला कर बघेईगढ़ स्कूल जाने के आदेश दिए थे।
लेकिन अभी सिर्फ एक ही शिक्षक ने कार्यभार संभाला है। 22 दिन से स्कूल के 252 विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार जारी रखा है। विद्यार्थियों की मांग है कि जब तक पूरे शिक्षक नहीं होंगे, वे स्कूल नहीं आएंगे।