फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Prices of HPBOSE books increased by Rs 10

HPBOSE: विद्याथियों को झटका, हिमाचल शिक्षा बोर्ड की किताबों के एक से 10 रुपये बढ़े दाम

Sat, 16 Mar 2024 11:13 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Mar 2024 11:13 AM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए किताबें जारी कर दी हैं। इस बार शिक्षा बोर्ड की कुछ किताबों के दाम एक से 10 रुपये तक बढ़े हैं। 

विज्ञापन
Prices of HPBOSE books increased by Rs 10
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए किताबें जारी कर दी हैं। इस बार शिक्षा बोर्ड की कुछ किताबों के दाम एक से 10 रुपये तक बढ़े हैं। जबकि शिक्षा बोर्ड की कई किताबों के दाम पिछले वर्ष की भांति ही हैं। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान बोर्ड की पुस्तकों में करीब 10 फीसदी तक किताबों के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के किताबों प्रिंट करवा कर उन्हें संबंधित विक्रय केंद्रों को भेजा है।

विज्ञापन

इसके अलावा सरकारी स्कूलों में छात्रों को किताबें मुहैया करवाने के लिए भी स्कूल प्रबंधन को भेजी हैं। शिक्षा बोर्ड की ओर से इस बार प्रकाशित गणित विषय की किताब के दामों में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रकाशित कई किताबों के दाम पिछले वर्ष के दामों की तरह ही हैं। कुछ किताबों के दामों में इस बार कमी भी दर्ज की गई है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए शिक्षा बोर्ड की ओर से पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक विभिन्न विषयों की 213 के करीब किताबों को प्रिंट करवाया गया है। इनमें व्यावसायिक विषय भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस कक्षा के लिए कितनी किताबें हुई प्रिंट
शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी की गई किताबों के अनुसार पहली और दूसरी कक्षा के लिए पांच-पांच किताबों प्रकाशित की गई हैं। इसके अलावा तीसरी कक्षा के लिए आठ, चौथी के लिए सात, पांचवीं के लिए नौ, छठी के लिए 30, सातवीं कक्षा के लिए 21, आठवीं के लिए 25, नौंवी के लिए 57, जबकि 10वीं कक्षा के लिए 27 विषयों के लिए किताबें जारी की गई हैं। वहीं 11वीं कक्षा के लिए 27 और 12वीं कक्षा के लिए 31 किताबें शामिल हैं।

विज्ञापन


किताबों के दाम उनके पृष्ठों की प्रिंटिंग के हिसाब से तय होते हैं। जिन किताबों में पेजों की संख्या कम होगी, उनके दामों में कटौती हुई है। जबकि कुछ किताबों में अध्याय और पृष्ठों की संख्या बढ़ी है, जिसके चलते उनके रेट में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed