फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Press conference of All India Congress Committee spokesperson and Theog MLA Kuldeep Rathore

Kuldeep Rathore: 'राहुल गांधी ने किसी धर्म के खिलाफ नहीं की टिप्पणी, भाषण को कार्यवाही से हटाना अलोकतांत्रिक'

Wed, 03 Jul 2024 06:11 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 03 Jul 2024 06:11 PM IST
सार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर ने कहा कि राहुल गांधी ने किसी भी धर्म विशेष के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की है। उनके भाषण के कुछ अंश को सदन की कार्यवाही से हटाया गया है। यह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है।

विज्ञापन
Press conference of All India Congress Committee spokesperson and Theog MLA Kuldeep Rathore
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर ने कहा कि संसद में राहुल गांधी के दिए भाषण से भाजपा बौखलाई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने किसी भी धर्म विशेष के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की है। उनके भाषण के कुछ अंश को सदन की कार्यवाही से हटाया गया है। यह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। उन्होंने प्रधानमंत्री के राहुल गांधी को बालबुद्धि कहे जाने पर आपत्ति दर्ज की। पत्रकारों से बात करते हुए कुलदीप ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं बोला। कोई भी धर्म हमें हिंसा की इजाजत नहीं देता। भाजपा के नेता राहुल गांधी पर हिंदू धर्म के ऊपर टिप्पणी करने के निराधार आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।कुलदीप ने कहा कि विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी। तीनों सीटों पर कांग्रेस मजबूत है। वे भी प्रचार के लिए गए थे।

विज्ञापन


यूनिवर्सल कार्टन जल्द उपलब्ध करवाएं
राठौर ने कहा कि यूनिवर्सल कार्टन उपलब्ध न होने और बीते सीजन में खरीदे पुराने कार्टन को सीजन में उपयोग करने के मामले को उन्होंने बागवानी मंत्री से उठाया है। मंत्री जगत सिंह नेगी ने भरोसा दिया है कि जल्द कार्टन बागवानों को मुहैया करवा दिया जाएगा। इसके लिए कंपनियों को वर्क ऑर्डर दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के पास पुराना टैलीस्कोपिक कार्टन बचा हुआ है। यूनिवर्सल कार्टन की शर्त के चलते यह बागवानों के लिए बेकार हो जाएगा। मंत्री ने इस पर आश्वासन दिया है कि इस साल इसके उपयोग की अनुमति पर फैसला ले लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed