फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   President's Medal for Gallantry, Medal of Gallantry, President's Medal for Distinguished Service and Medal for

Himachal: हिमाचल की एएसआई रंजना शर्मा को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, यहां देखें पूरी सूची

Wed, 14 Aug 2024 06:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Aug 2024 06:09 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) रंजना शर्मा निवासी भद्राश, रामपुर को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है।

विज्ञापन
President's Medal for Gallantry, Medal of Gallantry, President's Medal for Distinguished Service and Medal for
एएसआई रंजना शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन  पहले बुधवार को वीरता व विशिष्ट सेवा के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) रंजना शर्मा निवासी भद्राश, रामपुर को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है।

विज्ञापन


सराहनीय सेवा के लिए बिलासपुर जिला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप धवल, इंस्पेक्टर नाग देव और सब इंस्पेक्टर हेम प्रकाश को पुलिस पदक, हिमाचल में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के लिए वरिष्ठ प्लाटून कमांडर जय कुमार को भी सराहनीय कार्य के लिए पदक के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग में बेहतर सेवाओं के लिए स्टेशन फायर अफसर मनसा राम और राजेंद्र कुमार और सब फायर अफसर अशोक कुमार को भी पदक से नवाजा जाएगा। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग, होम गार्ड एवं नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन के आठ अधिकारियों व जवानों को यह पुरस्कार मिला है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed