{"_id":"619fa31994079808ff3e24a8","slug":"president-s-colour-award-to-himachal-pradesh-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश पुलिस को मिला राष्ट्रपति कलर्स का प्रतिष्ठित सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश पुलिस को मिला राष्ट्रपति कलर्स का प्रतिष्ठित सम्मान
Thu, 25 Nov 2021 08:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 25 Nov 2021 08:22 PM IST
सार
डीजीपी संजय कुंडू ने बताया राष्ट्रपति कलर्स से सुसज्जित हिमाचल प्रदेश पुलिस के झंडे को राज्यपाल की ओर से हिमाचल प्रदेश पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया सिखाने के लिए इंडियन मिलट्री एकेडमी (आईएमए) के ट्रेनर्स को बुलाया गया है।
विज्ञापन
डीजीपी संजय कुंडू (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पुलिस को भारत के राष्ट्रपति की ओर से राष्ट्रपति कलर्स से सम्मानित किया गया है। 1 दिसंबर को रिज मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर राष्ट्रपति की ओर से हिमाचल प्रदेश पुलिस को प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया कलर्स वाला झंडा सौंपेंगे। प्रदेश पुलिस राष्ट्रपति कलर्स पाने वाली आठवीं राज्य की पुलिस होगी।
विज्ञापन
डीजीपी संजय कुंडू ने बताया राष्ट्रपति कलर्स से सुसज्जित हिमाचल प्रदेश पुलिस के झंडे को राज्यपाल की ओर से हिमाचल प्रदेश पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया सिखाने के लिए इंडियन मिलट्री एकेडमी (आईएमए) के ट्रेनर्स को बुलाया गया है।
विज्ञापन
बताया कि एक लंबी और पारदर्शी प्रक्रिया के बाद निर्धारित मानक और जनता के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति किसी राज्य की पुलिस, थल, जल या वायु सेना की इकाइयों के अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स को इस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदेश पुलिस के लिए यह सबसे गौरवपूर्ण पल होगा जब 50 साल की निस्वार्थ सेवा पर राष्ट्रपति की ओर से हिमाचल पुलिस सम्मानित होगी। बता दें, 1 दिसंबर को रिज मैदान पर होने वाले कार्यक्त्रस्म के दौरान पुलिस की कई इकाइयां परेड भी निकालेगी।