{"_id":"612768308ebc3eb34c7e40b4","slug":"president-ram-nath-kovind-will-come-to-shimla-on-a-five-day-visit-will-address-the-special-session-of-the-vidhansabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पांच दिवसीय दौरा तय, विधानसभा के विशेष सत्र को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पांच दिवसीय दौरा तय, विधानसभा के विशेष सत्र को करेंगे संबोधित
Thu, 26 Aug 2021 06:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Aug 2021 06:00 PM IST
सार
हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने गुरुवार को आयोजित प्रैस वार्ता में कहा कि पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ग जयंती वर्ष के अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 17 सितंबर को एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। इस विशेष सत्र को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर विधानसभा में 17 सितंबर को एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष सत्र में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विधानसभा सदस्यों को संबोधित करेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी मंत्री, मौजूदा विधायक और पूर्व विधायक इस सत्र में शामिल होंगे। राष्ट्रपति का संबोधन सुबह 11:00 बजे होगा।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत में परमार ने कहा कि पांच दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति 16 सितंबर को शिमला पहुंचेंगे और 20 सितंबर तक यहीं रहेंगे। वह शिमला राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में निवास करेंगे और 17 सितंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश भारतीय गणराज्य का 18वां राज्य बना था व प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। प्रदेशवासी इस स्वर्णिम वर्ष को संपूर्ण उल्लास और धूमधाम के साथ मना रहे हैं। प्रदेश सरकार प्रचार-प्रसार के माध्यम से कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में पूर्ण राज्यत्व के स्वर्णिम वर्ष 2021 के उपलक्ष्य पर 51 विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इसमें से विधानसभा में एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस एक दिवसीय विशेष सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. यशवंत सिंह परमार से लेकर अब तक के मुख्यमंत्री व महान विभूतियों जिन्होंने एक-एक ईंट लगाकर हिमाचल को संजोया है, उन्हें याद किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम में कोविड नियमों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन