{"_id":"619cfef1c68f8b501d439ac7","slug":"president-ram-nath-kovind-presents-shaurya-chakra-to-brijesh-kumar-posthumous","type":"story","status":"publish","title_hn":"वतन पर कुर्बान: शहीद बृजेश को मरणोपरांत मिला शौर्य चक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वतन पर कुर्बान: शहीद बृजेश को मरणोपरांत मिला शौर्य चक्र
Tue, 23 Nov 2021 08:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, बंगाणा (ऊना)
अमर उजाला ब्यूरो, बंगाणा (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 23 Nov 2021 08:18 PM IST
सार
शहीद बृजेश कुमार की दो बेटियां हैं। कैबिनेट मंत्री ने शहीद बृजेश कुमार के राजकीय सम्मान के समय ननावीं में शहीद के नाम पर मुख्य द्वार, पत्नी को सरकारी नौकरी और 20 लाख रुपये की धनराशि देने का एलान किया था। ये सभी घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं।
विज्ञापन
शहीद बृजेश कुमार की पत्नी श्वेता कुमारी को शौर्य चक्र प्रदान करते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपमंडल बंगाणा के गांव ननावीं के शहीद बृजेश कुमार को मरणोपरांत शौर्य चक्र ने नवाजा गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शहीद की पत्नी श्वेता कुमारी को दिल्ली राष्ट्रपति भवन में शौर्य चक्र दिया है। 26 अक्तूबर 2018 को भारत-पाक सीमा पर जम्मू के पूंछ सेक्टर में सेना की आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई थी।
विज्ञापन
इस दौरान घायलावस्था में भी बृजेश कुमार ने दो आतंकवादियों को मार गिराया और खुद देश पर कुर्बान हो गए। उनकी शहादत की खबर उस दिन आई जब पत्नी ने उनकी लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। शहादत का पता चलने पर पत्नी का हौसला नहीं डगमगाया और अमर शहीद बृजेश कुमार की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहीद बृजेश कुमार की दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने शहीद बृजेश कुमार के राजकीय सम्मान के समय ननावीं में शहीद के नाम पर मुख्य द्वार, पत्नी को सरकारी नौकरी और 20 लाख रुपये की धनराशि देने का एलान किया था। ये सभी घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं। शहीद बृजेश कुमार की पत्नी ललड़ी स्कूल में बतौर टीजीटी आर्ट्स की शिक्षिका हैं। शहीद बृजेश की पत्नी श्वेता कुमारी ने बताया कि यह सम्मान पाकर वह गौरवान्वित महसूस कर रही हैं कि उनके पति ने देश सेवा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर किया है।
विज्ञापन