फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   president police medal to virender sharma SP Solan and police medal to three others

हिमाचल: राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होंगे एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा

Sun, 14 Aug 2022 09:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Aug 2022 09:27 PM IST
सार

सोलन जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक सेवाएं दे रहे वीरेंद्र शर्मा को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
president police medal to virender sharma SP Solan and police medal to three others
एसपी वीरेंद्र शर्मा को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

75वें स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश पुलिस के चार अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा की है। विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोलन वीरेंद्र शर्मा को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन


वहीं, तीन अन्य आईपीएस अधिकारी आईजी कल्याण एवं प्रशासनिक पुलिस मुख्यालय दिनेश कुमार यादव, पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार पीटीसी डरोह, पुलिस उप निरीक्षक किशोर कुमार टीटीआर यूनिट शिमला को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस सेवा के दौरान विशिष्ट और सराहनीय सेवा के लिए इन्हें पुरस्कार से नवाजा जाएगा। हिमाचल प्रदेश में आगामी कार्यक्रम में इन्हें राज्यपाल के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पुलिस के इन अधिकारियों को इस सम्मान के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण, प्रतिबद्धता और दक्षता के लिए इन अधिकारियों को सम्मान देने के लिए चुना गया है। 

एसपी वीरेंद्र ने सुलझाए कई ब्लाइंड मर्डर, नशे के खिलाफ भी छेड़ी मुहिम
स्वतंत्रता दिवस पर जिला सोलन में बतौर पुलिस अधीक्षक सेवाएं दे रहे वीरेंद्र शर्मा को राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। उनकी अध्यक्षता में सोलन में कई हाई प्रोफाइल ब्लाइंड मर्डर के मामले सुलझाए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने नशे पर अंकुश लगाने समेत ट्रैफिक व्यवस्था में बेहतरी के लिए भी सराहनीय कार्य किया है। आईपीएस वीरेंद्र शर्मा जिला शिमला की तहसील चौपाल से हैं।

उन्होंने एचपीयू से एमबीए की है। वर्ष 1990 में पुलिस विभाग में शामिल हुए। उन्होंने कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र मिशन (2000-2001) में सीआईवीपीओएल अधिकारी के रूप में बेहतरीन कार्य किया। उन्हें संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया है। वह खेलों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए परशुराम पुरस्कार विजेता हैं। 2013 में बेहतरीन सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। 2017 में सीआईडी में सराहनीय कार्य पर डीजीपी डिस्क अवार्ड मिला था। वह एक मुक्केबाज हैं, जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। मुक्केबाजी में उनकी उपलब्धियों के लिए परशुराम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह प्रदेश सरकार की ओर से किसी भी खिलाड़ी को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

यह है पुलिस प्रशासन का सफर
वर्ष 1990 में हिमाचल प्रदेश पुलिस में शामिल हुए और उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मनाली, पालमपुर और घुमारवीं के रूप में तैनात रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना के रूप में भी उनका सफल कार्यकाल रहा। पुलिस अधीक्षक, एसवी और एसीबी मंडी, एसपी सुरक्षा और एसपी कल्याण रहे। वर्तमान में जिला पुलिस अधीक्षक सोलन के रूप में कार्यरत हैं।

आईपीएस अधिकारी यादव ने सिक्किम बॉर्डर एरिया में दीं सेवाएं
1998 बैच के आईपीएस अधिकारी दिनेश कुमार यादव को इससे पहले कठिन सेवा मेडल, यूएन मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि केंद्र सरकार ने उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना है। उन्होंने पुलिस सेवा के दौरान सिक्किम बॉर्डर एरिया आईटीबीपी की तीन बटालियन को लीड किया।

उनकी अध्यक्षता में ही 2015-16 में पिथौरागढ़ से कैलाश मान सरोवर यात्रा शुरू की गई। कठिन भौगोलिक परिस्थिति मेें लाहौल-स्पीति में सेवाएं दीं। इसके अलावा उनका पुलिस ट्रेनिंग में भी अहम योगदान रहा। वह दिल्ली पुलिस मुख्यालय में भी सेवाएं दे चुके हैं। अब वह शिमला पुलिस मुख्यालय में कल्याण एवं प्रशासनिक में बतौर आईजी हैं। 

पांच साल विदेश में भी सेवाएं दे चुके हैं किशोर 
टीटीआर यूनिट शिमला में तैनात उप निरीक्षक किशोर कुमार ने कहा कि वह वर्ष 2005 से लेकर 2010 तक विदेशी प्रतिनियुक्ति पर रहे हैं। वह ब्राजील और भूटान में भारतीय एंबेसी में सेवाएं दे चुके हैं। विदेश मंत्रालय की ओर उन्हें वीजा से संबंधित अहम जिम्मेदारी दी गई थी, उसमें उन्होंने स्वतंत्र रूप से काम किया।

इसमें उस दौरान उन्हें बेहतरीन कार्य लिए पुरस्कारों से भी नवाजा गया। साथ ही उन्होंने सीआईडी में रहते हुए भी कई मामलों को भंडाफोड़ किया है। एसआईटी की टीम की ओर से उन्हें दस्तावेज एकत्र करने और तफ्तीश के लिए विशेष तौर पर भेजा जाता था। वर्तमान में वह टीटीआर मेें शिमला यूनिट में तैनाती दी गई है। उन्होंने कहा कि अब पुलिस पदक से सम्मानित किए जाने पर उन्हें गर्व है।

पीटीसी में प्रशिक्षण के साथ कानून पर दो किताबें लिख चुके हैं प्रवीण
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में कार्यरत पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण राणा को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मान देने की घोषणा की गई है। उन्हें पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इंस्पेक्टर प्रवीण राणा पीटीसी डरोह में कानून के प्रशिक्षक हैं। प्रशिक्षुओं को पढ़ाने के साथ उन्होंने कानून की दो पुस्तकें भी लिखी हैं। इन्होंने यूनाइटेड नेशन पीसकीपिंग मिशन में भी काम किया है। वहां भी मेडल से सम्मानित किया गया था।


वर्ष 2004 में प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पदक मिला था। मेडल मिलने की घोषणा होने पर प्रवीण राणा ने कहा कि यह सम्मान नई ऊर्जा संचारित करने में सार्थक सिद्ध होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और संस्थान के प्रधानाचार्य बिमल गुप्ता का आभार जताया है।  संस्थान के प्रधानाचार्य बिमल गुप्ता ने बताया कि इंस्पेक्टर प्रवीण राणा संस्थान के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षकों में से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed