फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparations to start five new courses in universities and colleges

Himachal News: विवि और कॉलेजों में पांच नए कोर्स शुरू करने की तैयारी, युवाओं को मिलेगी रोजगारपरक शिक्षा

Sat, 01 Feb 2025 12:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Feb 2025 12:16 PM IST
सार

 युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा देने के मकसद से सरकार नए शैक्षणिक सत्र से सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) शुरू करने की तैयारी में है। 

विज्ञापन
Preparations to start five new courses in universities and colleges
शिक्षा सचिव राकेश कंवर की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला हुई। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल में युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा देने के मकसद से सरकार नए शैक्षणिक सत्र से सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) शुरू करने की तैयारी में है। इसके तहत विवि और कॉलेजों में पांच नए कोर्स शुरू होंगे। सरकारी, गैर सरकारी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कौशल एकीकृत शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पहल के तहत कोर्स शुरू होंगे। शुक्रवार को राज्य सचिवालय में शिक्षा सचिव राकेश कंवर की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में इन कोर्सों से युवा छात्रों को रोजगार पाने में मिलने वाली सुविधा और लाभ को लेकर एक प्रेजेंटेशन दी गई। प्रेजेंटेशन में सेंटर फॉर रिसर्च इन स्कीम्स एंड पॉलिसीज (सीआरआईएसपी) के प्रतिनिधियों ने एईडीपी के बारे में जानकारी दी और कोर्स विवि और कॉलेजों में शुरू करने को लेकर सुझाव मांगे।

विज्ञापन


जल्द ही कोर्सों को शुरू करने के विषय में बैठक बुलाने का फैसला लिया गया। बैठक में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और सरदार पटेल विवि मंडी समेत 24 के करीब सरकारी और निजी कॉलेजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। शिक्षा सचिव ने कहा कि अगले सत्र से ही शुरू करेंगे कोर्स : शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने सीआरआईएसपी के प्रतिनिधियों से कहा कि निश्चित तौर पर एईडीपी कार्यक्रम को अपनाया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में हिमाचल में कोर्स शुरू किए जाएंगे। जिन कॉलेजों में आवश्यक और ढांचागत सुविधाएं होंगी, वहां कोर्स शुरू होंगे। सरकार की युवाओं को रोजगार आधारित शिक्षा दिलाने की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में यह पहल की जा रही है। राज्य सरकार सीआरआईएसपी के साथ मिलकर राेजगार बाजार के अनुसार कोर्स शुरू करेगी। हिमाचल प्रदेश में रोजगार आधारित कोर्स को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग और संस्था के बीच एमओयू भी हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed